शुक्रवार के दिन इन राशियों को मिल रहा है धन का लाभ जाने आज का राशिफल

जयपुर से राजेंद्र गुप्ता


मेष  :  मेष राशि वालों के लिए आज का दिन लाभदायी रहेगा। धन का निवेश करना आपके लिए लाभदायक रहेगा। व्यापार में लाभ बढ़ेगा। नौकरी में आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। शिक्षा के क्षेत्र में छात्रों की रुचि रहेगी। आपका प्रयास सफल रहेगा।

वृषभ  :  कार्यक्षेत्र में आपका मन लगेगा, उच्च पदाधिकारी आपके काम से प्रसन्न होंगे। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा जिससे अपने काम को समय पर पूरा कर पाएंगे। आज काम का दबाव अधिक रहने पर भी आप तनाव को हावी नहीं होने देंगे। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा।

मिथुन : धर्म-कर्म और मांगलिक कार्यों में आपकी रुचि रहेगी। काम में व्यस्त रहेंगे। पूर्व निर्धारित कार्यों को पूरा करने के लिए सक्रिय रहना होगा। आर्थिक मामलों में दिन शुभ रहेगा।

कर्क  : आज सेहत का आपको ध्यान रखना होगा। सुस्ती महसूस करेंगे। दिन सामान्य रूप से बिताएं, हो सके तो नया काम टाल दें। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। बहुत आवश्यक ना हो तो लंबी दूरी की यात्रा आज टाल दें।

सिंह  : आज आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। दिन आनंदपूर्वक बीतेगा। जीवनसाथी से तालमेल बना रहेगा, सहयोग प्राप्त करेंगे। मित्रों और भरोसेमंद संबंधियों से विचार करके महत्वपूर्ण फैसला लें। विरोधी शांत रहेंगे। नकारात्मक विचारों से दूर रहें।

शारीरिक विशेषताओं से जानिए सौभाग्य

कन्या  : आज आप काफी सक्रिय रहेंगे। अटके कार्यों को पूरा कर सकते हैं। परिवार में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। विरोधी शांत रहेंगे। कोई शुभ सूचना मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। प्रेम संबंध में रोमांच कायम रहेगा, साथी के साथ अच्छा समय गुजार सकते हैं। पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित होगा।

तुला : आपके व्यवहार और विचारों में रचनात्मकता की झलक रहेगी। बौद्धिक चर्चा में भाग ले सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। कार्यक्षेत्र में अनुकूलता रहेगी, अधिकारी सहायक रहेंगे।

वृश्चिक  : वैवाहिक जीवन में तालमेल बनाए रखने के लिए क्रोध और वाणी पर संयम रखना होगा। अच्छी बात है कि आज आप हर चुनौती का सामान साहस से कर पाएंगे।

धनु  : दिन कुल मिलाकर अनुकूल रहेगा। चिंता और परेशानी में कमी आने से राहत महसूस करेंगे। आपके उत्साह में वृद्धि होगी। जरूरत की चीजों पर धन खर्च हो सकता है।सगे-संबंधियों से सहयोग मिलेगा। दूर रहने वाले रिश्तेदारों से बात हो सकती है।

मकर  : आर्थिक मामलों में आज का दिन शुभ रहने वाला है। कारोबार में धन का लाभ होगा। निवेश के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। कुछ लोग टैक्स सेविंग के लिए निवेश कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन भी आज सुखद रहेगा।

कुंभ  : आज का दिन अनुकूल रहेगा। शुक्र और चंद्रमा के संयोग से आप कुछ अधिक रोमांटिक हो सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कार्य में उत्साह बना रहेगा। अपने व्यवहार और विचारों से लाभ प्राप्त कर पाएंगे।

मीन  : आज आप मानसिक रूप से बेचैन रह सकते हैं। स्वास्थ्य भी कुछ नरम रह सकता है। आर्थिक मामलों में जोखिम ना लें, और दूसरों के मामलों से खुद को दूर रखें नहीं तो परेशान होगी। संतान पक्ष से खुशी मिलेगी। प्रेम संबंध में खुशी मिलेगी, लेकिन खर्च भी होगा।

Astrology

राशिफलः जानिए कैसा रहेगा 29 अप्रैल और क्या कह रहे हैं आपके सितारें

यदि आपकी राशि के सितारें ठीक हैं तो नया ट्राई कर सकते हैं आप राजेन्द्र गुप्ता, ज्योतिषी और हस्तरेखाविद आज का राशिफल व पंचांगः 29 अप्रैल, 2024, सोमवार आज और कल का दिन खास 29 अप्रैल 2024 : विश्व नृत्य दिवस आज। 30 अप्रैल 2024 : कल मनाया जाएगा विश्व ईमानदारी दिवस। ज्‍योतिष का कैंसर […]

Read More
Astrology

राशिफल 26 अप्रैलः आपकी भी चमक सकती है किस्मत, शुक्रवार को ये हैं सितारों की चाल

यदि आपने नहीं देखा अपना राशिफल तो अभी पढ़िए और जानिए क्या कह रहे हैं सितारें राजेन्द्र गुप्ता, ज्योतिषी और हस्तरेखाविद 26 अप्रैल 2024, शुक्रवार आज का राशिफल व पंचांग आज और कल का दिन खास 26 अप्रेल 1514 में, खगोलशास्त्री और गणितज्ञ निकोलस कोपरनिकस ने शनि का पहला अवलोकन किया। 27 अप्रेल 2024 : […]

Read More
Astrology

यदि आपकी राशि वृषभ, कर्क, सिंह और वृश्चिक राशि है तो आपके लिए बहुत खास है आज का दिन

ये सितारें बताते हैं आपका कैसा होगा दिन, जानें आज का राशिफल और पंचांगः 25 अप्रैल 2024, गुरुवार क्या आप जानते हैं आज और कल का खास दिन राजेन्द्र गुप्ता, ज्योतिषी और हस्तरेखाविद 25 अप्रैल 2024 : विश्व मलेरिया दिवस आज। 25 अप्रैल 1982 को दिल्ली में टेलीविजन पर पहली बार रंगीन प्रसारण की शुरुआत […]

Read More