बुधवार के दिन इन राशियों को मिल रहा है धन का लाभ जाने, आज का राशिफल

देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।

नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।

विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।

जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत।।


डा सुधा नन्द झा


मेष :  स्थायी संपत्ति की खरीद-फरोख्त से बड़ा लाभ हो सकता है। प्रॉपर्टी ब्रोकर्स समय का लाभ ले सकते हैं। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। रोजगार में वृद्धि होगी। धनार्जन सुगम होगा। उत्साह व प्रसन्नता से काम कर पाएंगे। व्यस्तता रहेगी। थकान संभव है।

वृष :  पठन-पाठन व लेखन आदि कामों में मन लगेगा। सफलता प्राप्त होगी। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। मस्तिष्क में नए-नए विचार आएंगे। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। प्रसन्नता में वृद्धि होगी।

मिथुन :  कम मेहनत से ही कार्यसिद्धि होगी। काफी समय से रुके कार्य पूर्ण होने से प्रसन्नता रहेगी। कार्य की प्रशंसा होगी। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। किसी अपने नजदीकी से कहासुनी हो सकती है। हृदय को ठेस पहुंच सकती है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। काम में उत्साह की कमी रहेगी।

कर्क : घर में भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में गति आएगी। निवेश आदि मनोनुकूल लाभ देंगे। प्रमाद न करें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। भागदौड़ रहेगी। मानसिक उलझनें रहेंगी। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल चलेगा। फालतू बातों पर ध्यान न दें।

सिंह : नए मित्र बनेंगे। नए कार्य प्रारंभ करने की योजना बनेगी। अच्‍छी खबर मिलने से प्रसन्नता रहेगी। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। आय में वृद्धि होगी। शत्रु सक्रिय रहेंगे। किसी भी तरह के विवाद में भाग न लें। व्यापार-व्यवसाय में लाभ वृद्धि होगी। प्रसन्नता बनी रहेगी।

कन्या : भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा मनोनुकूल लाभ देगी। निवेश में सोच-समझकर हाथ डालें। नौकरी में कार्यभार रहेगा। कारोबार अच्‍छा चलेगा। पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा। नवीन वस्त्राभूषण पर व्यय होगा। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी। प्रमाद न करें।

तुला : आर्थिक नीति का परिवर्तन सुखद रहेगा। कई तरह के लाभ प्राप्त होंगे। किसी बड़े कार्य को करने की योजना बनेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नए काम मिल सकते हैं। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। उत्साह व प्रसन्नता से काम कर पाएंगे। दूसरों की बातों में न आएं।

क्या होता है ऋणबंधन? क्या पितरों का ऋण न चुकाने पर मिलता है श्राप?

 वृश्चिक : महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। समय शीघ्र ही बदलेगा। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल रहेंगे। वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में लापरवाही न करें। शारीरिक कष्ट संभव है। दूसरों के उकसाने में न आएं।

धनु :  शारीरिक कष्ट की आशंका प्रबल है अत: लापरवाही न करें। अध्यात्म तथा तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। किसी विद्वान व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। लंबित कार्य पूर्ण होंगे। प्रसन्नता रहेगी। चिंता तथा तनाव में कमी रहेगी।

मकर : व्ययवृद्धि होगी। बजट बिगड़ेगा। दूसरों से अपेक्षा पूरी नहीं होगी। कार्य की गति धीमी रहेगी। नौकरी में कार्यभार रहेगा। थकान व कमजोरी रह सकती है। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। किसी व्यक्ति की अच्छी बात भी बुरी लग सकती है। सोच-समझकर महत्वपूर्ण निर्णय लें।

कुंभ : रुका पैसा मिल सकता है। यात्रा में जल्दबाजी न करें। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। सभी कार्य पूर्ण व सफल रहेंगे। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। उत्साह बना रहेगा। समय की अनुकूलता का लाभ लें। प्रमाद न कर भरपूर प्रयास करें। वाहनादि का प्रयोग संभलकर करें।

मीन :  पारिवारिक मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। कुंआरों को वैवाहिक प्रस्ता‍व मिल सकता है। नौकरी में प्रमोशन इत्यादि मिल सकता है। घर-बाहर उत्साह व प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। समय की अनुकूलता का लाभ लें। प्रमाद न करें। फालतू बातों पर ध्यान न दें।

Astrology

राशिफलः जानिए कैसा रहेगा 29 अप्रैल और क्या कह रहे हैं आपके सितारें

यदि आपकी राशि के सितारें ठीक हैं तो नया ट्राई कर सकते हैं आप राजेन्द्र गुप्ता, ज्योतिषी और हस्तरेखाविद आज का राशिफल व पंचांगः 29 अप्रैल, 2024, सोमवार आज और कल का दिन खास 29 अप्रैल 2024 : विश्व नृत्य दिवस आज। 30 अप्रैल 2024 : कल मनाया जाएगा विश्व ईमानदारी दिवस। ज्‍योतिष का कैंसर […]

Read More
Astrology

राशिफल 26 अप्रैलः आपकी भी चमक सकती है किस्मत, शुक्रवार को ये हैं सितारों की चाल

यदि आपने नहीं देखा अपना राशिफल तो अभी पढ़िए और जानिए क्या कह रहे हैं सितारें राजेन्द्र गुप्ता, ज्योतिषी और हस्तरेखाविद 26 अप्रैल 2024, शुक्रवार आज का राशिफल व पंचांग आज और कल का दिन खास 26 अप्रेल 1514 में, खगोलशास्त्री और गणितज्ञ निकोलस कोपरनिकस ने शनि का पहला अवलोकन किया। 27 अप्रेल 2024 : […]

Read More
Astrology

यदि आपकी राशि वृषभ, कर्क, सिंह और वृश्चिक राशि है तो आपके लिए बहुत खास है आज का दिन

ये सितारें बताते हैं आपका कैसा होगा दिन, जानें आज का राशिफल और पंचांगः 25 अप्रैल 2024, गुरुवार क्या आप जानते हैं आज और कल का खास दिन राजेन्द्र गुप्ता, ज्योतिषी और हस्तरेखाविद 25 अप्रैल 2024 : विश्व मलेरिया दिवस आज। 25 अप्रैल 1982 को दिल्ली में टेलीविजन पर पहली बार रंगीन प्रसारण की शुरुआत […]

Read More