शरीर के यह अंग बताते हैं कि आप धनवान और महान बनेंगे

समुद्रशास्त्र में बताया गया है कि शरीर के कुछ अंगों की बनावट को देखकर यह जाना जा सकता है कि व्यक्ति खूब धनवान और महान व्यक्ति होगा। शरीर के कुछ अंगों को देखकर यह भी जाना जा सकता है कि व्यक्ति सरकारी क्षेत्र में बड़ा अधिकारी या प्रशासक हो सकता है। हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार जिस व्यक्ति की तर्जनी उंगली यानी अंगूठे के बाद वाली उंगली बीच वाली उंगली से बड़ी हो तो व्यक्ति प्रशासक बनता है। ऎसा व्यक्ति सामान्य स्थिति में कभी नहीं रहता। सामान्य परिवार में जन्म लेने पर भी महान व्यक्ति बनता है। इसके उदाहरण हैं नेपोलियन और लिंकन।

हथेली की सबसे छोटी उंगली जिसे कनिष्ठा उंगली कहते हैं यह अगर लंबी हो और अनामिका उंगली के उपरी पोर तक पहुंच जाए तो बड़ा ही सौभाग्यशाली होता है। जिकी कनिष्ठा उंगली ऎसी होती है वह बहुत ही बुद्धिमान और कुशल प्रशासक होते हैं। ऎसे व्यक्ति जीवन में खूब धन और प्रशंसा प्राप्त करते हैं। जिनकी कनिष्ठा उंगली छोटी होती है वह जीवन में बड़ी उपलब्धि हासिल नहीं कर पाते हैं।

जिस व्यक्ति के मस्तिष्क पर चन्द्रमा का चिन्ह बनता है वह बहुत ही भाग्यशाली होते हैं। ऎसे व्यक्ति बहुत ही बुद्धिमान होते हैं। पढ़ने लिखने में यह काफी होशियार होते हैं। यह अपने ज्ञान और विद्या से जीवन में सम्मान और धनवान बनते हैं। समुद्रशास्त्र के अनुसार जिस व्यक्ति की भुजाएं लंबी होती हैं और हाथ घुटने तक पहुंच जाती है वह महान व्यक्ति होता है। ऎसा व्यक्ति जीवन में बड़ी उपलब्धियां हासिल करता है और समाज में पूजनीय होता है। इसका उदाहरण महात्मा गांधी हैं।

Religion

यदि घर के अंदर ऐसे रखे जाएँगे गणेश जी तो घर में नहीं आएगी विघ्न, बाधा, दूर हो जाएँगे सभी कष्ट

घर में कैसे रखे गणेश की मूर्तिः वास्तु अनुसार करें गणपति की स्थापना सुख, शांति, समृद्धि की चाह रखने वालों को सफेद रंग के विनायक की मूर्ति लाना चाहिए डॉ. उमाशंकर मिश्र ‘शास्त्री’ गणपति को पुराणों में विघ्नकर्ता और हर्ता दोनों कहा गया है। ऐसे में गणेश जी की मूर्ति घर में है तो आपको […]

Read More
Religion

जीवन में रामत्व: केवल राम के आदर्शों को जीवन में शामिल करके आप बन सकते हैं सफल

राम का जीवन आम जनमानस के समक्ष ऐसे आदर्श के छाप, संदेश और उदाहरण से भरा हुआ है बच्चों को राम के जीवन से राम के आदर्शों से प्रेरणा दें जिससे वो भारतीय होने पर गर्व कर सकें ऋचा सिंह वर्तमान में युवा और बच्चों को राम के जीवन से सीख लेनी चाहिए कि हमें […]

Read More
Religion

जन्म के महीने से भी जाना जा सकता है स्त्रियों का स्वभाव

राजेन्द्र गुप्ता, ज्योतिषी और हस्तरेखाविद वैसे स्त्रियों के बारे में भविष्यवाणी करना आसान नहीं होता। कहां भी जाता है त्रिया चरित्र समझ पाना बहुत टेढ़ी खीर है। लेकिन ज्योतिष शास्त्र केवल भविष्य को लेकर सजग नहीं करता। यह ऐसा विज्ञान है जो इंसान की प्रवृत्ति, प्रकृति और उसके स्वभाव को भी बयां कर देता है। […]

Read More