यूरोपीय देशों ने खनिज तेल और गैस के लिए रूस से आयात पर निर्भरता कम की : लेयेन

नई दिल्ली/ब्रसेल्स । यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सला वॉन डेर लेयेन ने कहा है कि यूरोप के देशों ने खनिज तेल और गैस की आपूर्ति के लिए रूस से आयात पर निर्भरता काफी हद तक कम कर ली है। लेकिन वह अभी तक इस मुश्किल से बाहर नहीं निकले है। सुश्री लेयेन यूरोपीय आयोग की बैठक को सम्बोधित करे हुए कहा कि हमें अब अगले सर्दी के मौसम की तैयारी अभी से करनी है।

उन्होंने कहा, कि  हम रूस से जो खनिज ईंधन आयात करते है उसके अधिकांश हिस्से का विकल्प निकाल लिया है। हमने नवीकरणीय ऊर्जा का अतिरिक्त प्रबंध दोगुना कर लिया है। उन्होंने कहा, कि लेकिन अभी हम संकट से उबर नहीं पाए हैं हमें अगली सर्दियों की तैयारी करनी है। यूक्रेन- रूस युद्ध को रूस के कुछ कथित हमलों को उसके आतंकवाद का नमूना बताया। उन्होंने कहा कि रूस की औपनिवेशिक मानसिकता ने यूक्रेन के लोगों की जिंदगी तबाह कर दी है।

यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष ने यह भी कहा कि यूरोप आज दुर्लभ खनिजों के अपने 98 प्रतिशत आयात के लिए केवल एक देश (चीन) पर निर्भर है। उन्होंने कहा कि यूरोप के लिए महत्वपूर्ण खनिजों की आपूर्ति श्रृंखला मजबूत करने और आपूर्ति के स्रोतों के विविधीकरण की जरूरत है। (वार्ता)

International

दुनिया की तीन बड़ी घटनाएं, जिसमें करीब 68 लोग हुए हैं हताहत

ब्राजील में 29, किर्गीस्तान में 31 तो सीरिया के आठ लोग हैं शामिल पूरी दुनिया में इन दिनों कुछ न कुछ बड़ी घटनाएं हो रही हैं। इसी क्रम में तीन देशों में एक-एक बड़ी दुर्घटनाएं हुई हैं। इन घटनाओं में करीब 68 लोगों के हताहत होने की खबर मिली है। ब्राज़ील में तूफ़ान से 29 […]

Read More
International

श्रीलंका में पूर्वी प्रांत के जरूरतमंद परिवारों की मदद

नई दिल्ली। श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा द्वीप देश के पूर्वी प्रांत के दौरे पर हैं, जहां वह जमीनी स्तर पर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जान रहे हैं और अलग-अलग स्थानों का दौरा करते हुए जरूरतमंद परिवारों को सूखा राशन वितरित कर रहे हैं। झा गुरुवार को […]

Read More
Delhi

आज सुबह दिल्ली के कई स्कूलों में बम होने की PCR कॉल

कल मंगलवार को दिल्ली के एक बड़े स्तर के चाइल्ड स्पेशल हॉस्पिटल में की गई थी बम होने की PCR कॉल इस तरह के PCR कॉल के मायने खंगालने में जुटी दिल्ली पुलिस की कई अन्य यूनिट दिल्ली पुलिस के सूत्र के मुताबिक है ये खबर है \ये कोई साजिश है या किसी की शरारत? […]

Read More