औरैया में दीवार गिरने से एक परिवार के तीन सदस्यों की मौत

औरैया। उत्तर प्रदेश में औरैया जिले के कुदरकोट क्षेत्र में कच्ची दीवार के गिरने से दंपत्ति और उनके पुत्र की मृत्यु हो गयी जबकि तीन अन्य बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने बताया कि बीती मध्य रात्रि ग्राम पंचायत बीबीपुर के मजरा गोपियापुर गांव में यह हादसा उस समय हुआ जब इंद्रवीर राठौर (45) का परिवार गहरी नींद में था कि कच्चे घर की एक दीवार भरभरा कर ढह गयी। इस हादसे में इंद्रवीर, पत्नी शकुन्तला (42), पुत्र आकाश (15), विकास (12), अनुराग (10) और अंशू (6) गंभीर रूप से घायल हो गये। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बिधूना पहुंचाया जहां डाक्टरों ने इंद्रवीर, शकुन्तला और विकास को मृत घोषित कर दिया। आकाश, अनुराग व अंशू की गंभीर हालत को देखते हुए रिम्स सैंफई के लिए रेफर कर दिया है।

ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित परिवार गांव में बने पंचायत घर में खाना बनाने और मेहनत मजदूरी करके जीवन यापन कर रहा था। जिलाधिकारी पी.सी. श्रीवास्तव व पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने मौके पर पहुंच कर घटना के बारे में जानकारी ली और घायल बच्चों के बेहतर इलाज के निर्देश डाक्टरों को दिये। जिलाधिकारी ने पीडित परिवार को सरकारी मदद जल्द से जल्द उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है। (वार्ता)

Politics Uttar Pradesh

व्यापार मंडल ने मतदाता जागरूकता अभियान चलाया।

पहले मतदान फिर जलपान का नारा बुलंद – “जिसकी उंगली पर स्याही, वही देश का सच्चा सिपाही “ –विजय श्रीवास्तव — लखनऊ। रविवार को उतरेठिया व्यापार मंडल संबंध अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की तरफ से “मतदाता जागरूकता अभियान चलाया, उक्त कार्यक्रम के तहत गाजा बाजा बैनर के साथ एक पद यात्रा उतरेठिया बाजार पीजीआई […]

Read More
Uttar Pradesh

बागपत जेल प्रशासन ने आईजी जेल को किया गुमराह!

राशन कटौती का 10 कुंतल गेंहू कर दिया जेल के बाहर आईजी जेल के निरीक्षण से पूर्व जेल अधिकारियों का कारनामा लखनऊ। कारागार विभाग के अधिकारियो के लिए मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति का कोई मायने नहीं रह गया। जेल विभाग के अधिकारी विभाग के मुखिया के आंख में ही धूल झोंक रहे है। कैदियों […]

Read More
Uttar Pradesh

प्रमुख सचिव के निर्देशों को दोहराने के लिए जेलमंत्री ने बुलाई बैठक!

पश्चिम की डेढ़ दर्जन जेलों से राजधानी बुलाए गए अधीक्षक प्रदेश की जेलों में युवा बंदियों की आत्महत्याओं का मामला लखनऊ। जेलों में युवा बंदियों के आत्महत्याओं की घटनाओ से जेल महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। हटनाओ को जेलमंत्री ने शनिवार को कारागार मुख्यालय में एक बैठक की। इस बैठक में जिन जनपदों में […]

Read More