इधर उधर की बात छोड़ BJP बताए देश बेरोजगारी, मंहगाई से कब मुक्त होगा: त्रिभुवन मिश्र

महराजगंज। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा जहां देश में एकता, भाईचारा और अखंडता का संदेश दे रही है वहीं भारतीय जनता पार्टी के लोग बुरी तरह घबड़ाए हुए हैं क्योंकि इस यात्रा से उसके झूठ,पाखंड और नकली राष्ट्र वाद का भी पर्दाफाश हो रहा है। यह बात उप्र कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष त्रिभुवन नारायन मिश्र ने मंगलवार को एक औपचारिक बातचीत में कही। उन्होंने कहा कि हालत यह है कि भाजपा राहुल गांधी के नाम से डरने लगी है ठीक उसी तरह जैसे महा अभिमानी रावण प्रभु श्री राम से डर रहा था। एक न्यूज चैनल पर अपने इंटरव्यू में उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा है कुछ वैज्ञानिकों के विचारों का मत है कि राहुल गांधी कुछ ऐसी विटामिंस लेते हैं जिससे उन्हें ठंड नहीं लगती। स्वास्थ्य मंत्री को चाहिए कि उसी विटामिन को प्रदेश के उन गरीबों में बंटवा दें जिनके पास इस कड़ाके की ठंड में ओढ़ने के लिए रजाई या कंबल नहीं है। ठंड की वजह से अधिकांश गरीबों की मृत्यु भी हो जाती है। साथ ही वह जादुई बिटामिन थोड़ा बहुत खुद भी खाएं ताकि कड़ाके की ठंड में वे और उनके तमाम मंत्री और मुख्यमंत्री भी बिना गर्म कपड़े के लोगों के बीच में जा सके।

कंबल वितरण के लिए नहीं मिला”पवित्र”हाथ तो वापस चले गए असहाय

उन्होंने कहा कि अच्छा हुआ कि ये लोग उस समय नहीं थे जब गांधी जी गरीबों की हालात देखकर एक धोती में रहने लगे नहीं तो कहते कि गांधी जी जरूर पशमीना की बनी हुई धोती पहनते हैं। इसीलिए गांधी जी को आधी धोती से शरीर ढकने पर भी ठंड नहीं लग रही। भाजपा पूर्व की तरह मूल समस्याओं से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के प्रारंभ से ही तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। राहुल गांधी की यात्रा को बदनाम करने के लिए विवेकानंद जी के अपमान से लेकर पाकिस्तानी नारा लगाने तक का आरोप लगाया गया।

आरोप लगाने वाले लोगों को जब सोशल मीडिया ने आईना दिखाया तो आईना देखने के बाद भी माफी मांगने के बजाय मुद्दों से भटकाने की ही बात कर रहे हैं। राहुल गांधी को ठंडक इसलिए नहीं लगती क्योंकि उनकी नियत नेक हैं और इरादे मजबूत। वे गरीबों का दर्द महसूस कर रहे हैं, ठंड के महीने में उन करोड़ों लोगों के जीवन को समझने के लिए जो शख्स इतनी बड़ी यात्रा पर निकला हो वह कोई फौलादी ही हो सकता है। उन्होंने कहा कि भाजपा वालों “तू इधर उधर की न बात कर, यह बता कि काफिला कहां लूटा!” महंगाई कब कम होगी बेरोजगारों को रोजगार कब मिलेगा किसानों को एमएसपी कब मिलेगी देश का भाईचारा कैसे कायम होगा देश की सीमाओं की सुरक्षा कैसे होगी छोटे व्यापारियों का व्यापार कैसे चलेगा जैसे तमाम ज्वलंत मुद्दों का जवाब देने के बजाय राहुल गांधी के ऊपर आरोप लगाना बंद करो।

Purvanchal

डीएम ने स्वीप कार्यक्रम अन्तर्गत सेल्फी प्वाइंट एवं हस्ताक्षर अभियान का किया शुभारंभ

  मतदाताओं को मतदान करने की दिलाई शपथ अधिक से अधिक मतदान करने का किया आवाहन देवरिया 06 मई। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर स्वीप कार्यक्रम अन्तर्गत लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के मतदान में शत-प्रतिशत मतदाताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अखण्ड प्रताप सिंह ने सदर तहसील में जिला प्रशासन […]

Read More
Purvanchal

रोड शो कर वीरेंद्र चौधरी ने दिखाया दम

सत्ता के लिए मोदी ने लगा दी अपने ही नागरिकों के जान की बाजी,वीरेंद्र चौधरी “झूठा है मोदी का नारी शक्ति का राग,दुराचारी सांसद को रखते हैं साथ” महराजगंज। लोकसभा के इंडिया एलायंस उम्मीदवार व कांग्रेस विधायक वीरेंद्र चौधरी ने बुधवार को सैकड़ों चौपहिया वाहनों के साथ रोड शो कर अपनी दमदार उपस्थिति का एहसास […]

Read More
Purvanchal

मुरादाबाद से भाजपा प्रत्याशी कुंवर सर्वेश सिंह के निधन पर सीएम योगी ने जताया दुख

सीएम ने एक्स पर लिखा- निधन से स्तब्ध हूं, ये भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति जताई अपनी संवेदना लखनऊ, 20 अप्रैल। मुरादाबाद लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी कुंवर सर्वेश सिंह का शनिवार को निधन हो गया है। उन्होंने शाम 6:30 बजे […]

Read More