निरीक्षण के दौरान कई जगह अलाव नहीं जलने पर DM ने जतायी नाराजगी

नन्हें खान


दो लेखपालों को प्रतिकूल प्रविष्टि


देवरिया। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज विभिन्न स्थलों का निरीक्षण कर प्रशासन द्वारा ठंड से बचाव के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया, जिसमें कई स्थानों पर खामी मिली। भाटपाररानी तहसील के भिंगारी बाजार, घाँटी चौराहा, सदर तहसील के रुद्रपुर मोड़ सहित कई स्थानों पर अलाव जलता नहीं मिला, जिस पर DM  नहीं गहरी नाराजगी व्यक्त की और उत्तरदायित्व तय करते हुए दो लेखपालों को चार्जशीट देने का निर्देश दिया। DM ने कहा कि शीतलहर में आमजन को राहत पहुंचाना शासन की प्राथमिकता का विषय है।

इस कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ जिलाधिकारी ने समस्त तहसीलों के उप जिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र के समस्त प्रमुख स्थलों पर अलाव की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया। उन्होंने समस्त अधिकारियों को निर्देश के बावजूद अलाव न जलाने पर सख़्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी। उप जिलाधिकारी भाटपाररानी संजीव कुमार उपाध्याय ने बताया कि जिलाधिकारी द्वारा दिए गए, निर्देश के क्रम में लेखपाल अंशुमान पांडेय और श्रीकांत यादव को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है। तहसील क्षेत्र के प्रमुख स्थानों पर अलाव जला दिए गए हैं। लोगों को ठंड से राहत पहुँचाने के लिए हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं।

गन्ना किसानों को राहत पहुंचाने के लिए जलाए गए अलाव

जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में जिला गन्ना अधिकारी आनंद शुक्ला प्रतापपुर चीनी मिल पहुंचे और किसानों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से कई स्थलों पर अलाव जलवाए। उन्होंने बताया कि गन्ना किसानों को राहत पहुंचाने के लिए अलाव की समुचित व्यवस्था की गई है। किसानों को किसी भी तरह की असुविधा नहीं होने दी जाएगी।

ADM  वित्त एवं राजस्व में लिया विभिन्न स्थलों का जायजा

जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशों के क्रम में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व नागेंद्र कुमार सिंह ने आज सायं सोनूघाट, भलुअनी सहित विभिन्न स्थानों का निरीक्षण कर अलाव व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि समस्त मुख्य स्थलों पर अलाव जला दिए गए हैं और अलाव सुबह शाम जले इसकी नियमित निगरानी की जा रही है।

Purvanchal

डीएम ने स्वीप कार्यक्रम अन्तर्गत सेल्फी प्वाइंट एवं हस्ताक्षर अभियान का किया शुभारंभ

  मतदाताओं को मतदान करने की दिलाई शपथ अधिक से अधिक मतदान करने का किया आवाहन देवरिया 06 मई। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर स्वीप कार्यक्रम अन्तर्गत लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के मतदान में शत-प्रतिशत मतदाताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अखण्ड प्रताप सिंह ने सदर तहसील में जिला प्रशासन […]

Read More
Purvanchal

रोड शो कर वीरेंद्र चौधरी ने दिखाया दम

सत्ता के लिए मोदी ने लगा दी अपने ही नागरिकों के जान की बाजी,वीरेंद्र चौधरी “झूठा है मोदी का नारी शक्ति का राग,दुराचारी सांसद को रखते हैं साथ” महराजगंज। लोकसभा के इंडिया एलायंस उम्मीदवार व कांग्रेस विधायक वीरेंद्र चौधरी ने बुधवार को सैकड़ों चौपहिया वाहनों के साथ रोड शो कर अपनी दमदार उपस्थिति का एहसास […]

Read More
Purvanchal

मुरादाबाद से भाजपा प्रत्याशी कुंवर सर्वेश सिंह के निधन पर सीएम योगी ने जताया दुख

सीएम ने एक्स पर लिखा- निधन से स्तब्ध हूं, ये भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति जताई अपनी संवेदना लखनऊ, 20 अप्रैल। मुरादाबाद लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी कुंवर सर्वेश सिंह का शनिवार को निधन हो गया है। उन्होंने शाम 6:30 बजे […]

Read More