कोर्ट में पेशी से पहले की सर्द रात इरफान सोलंकी ने कन्नौज जेल में काटी

कन्नौज। कानपुर के एक सपा विधायक को कल की सर्द रात ने जनपद कारागार में काटनी पड़ी उन्हें कोर्ट में पेश करने के लिए कड़ी सुरक्षा में महराजगंज से कानपुर ले जाया जा रहा था। रात में कानपुर ले जाने की जगह उनको कन्नौज जेल में रोका गया और आज सुबह कानपुर ले जाया गया। कानपुर में जगह कब्जाने के लिए एक महिला का मकान जलाने के आरोप में सपा विधायक इरफान सोलंकी के खिलाफ कई मुकदमें दर्ज किए गए हैं। कोर्ट में पेशी के बाद उन्हें महराजगंज की जेल में शिफ्ट किया गया था।

आज कानपुर कोर्ट में इरफान सोलंकी की पेशी होनी थी। इसलिए उनको मंगलवार को कड़ी सुरक्षा में महराजगंज की जेल से कानपुर ले जाया जा रहा था। लंबे सफर के बाद रात में उनको कानपुर में रोकना सुरक्षा की दृष्टि से ठीक नहीं था, इसलिए उन्हें कन्नौज जिला जेल में रोका गया।

वहां रात काटने के बाद आज सुबह करीब 9 बजे कड़ी सुरक्षा के साथ उन्हें कानपुर के लिए कन्नौज जेल से रवाना किया गया। जिला जेल से सुबह भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पुलिस की गाड़ियां निकलीं तो हलचल हुई। जानकारी की गई तो सपा विधायक इरफान सोलंकी को कन्नौज जिला में रोके जाने की जानकारी हुई। इस मामले को लेकर जेल अधीक्षक पीके त्रिपाठी से सम्पर्क करने का प्रयास किया गया। लेकिन उनका फोन कवरेज लगातार अनरीचेबिल ही बताता रहा।

Raj Dharm UP

चार जून की प्रतीक्षा, माफिया की उसके बाद नहीं होगी रक्षा

सीएम योगी का बड़ा ऐलान, कहा- चार जून के बाद माफिया मुक्त राज्य घोषित होगा उत्तर प्रदेश अब मटियामेट करने की कसम खा ली है यूपी के सीएम ने, जो कहते हैं वो कर दिखाते हैं योगी ए. अहमद सौदागर लखनऊ। योगी आदित्यनाथ पर विपक्षी दल लगातार आरोप लगाते रहे कि उन्होंने अपने सजातीय अपराधियों […]

Read More
Raj Dharm UP

बड़ी घटना से पसरी सनसनी: पिता ने मां पत्नी सहित पांच लोगों को उतारा मौत के घाट

घटना को अंजाम देने के बाद खुद को गोली मारकर दी जान सीतापुर जिले के मथुरा थाना क्षेत्र के पाल्हापुर गांव में हुई यह घटना ए. अहमद सौदागर लखनऊ। सूबे में अपनों के हाथों अपनों का खून करने का सिलसिला थम नहीं रहा है। राजधानी लखनऊ, देवरिया और बाराबंकी जिले में हुई कई घटनाओं को […]

Read More
Raj Dharm UP

दावे फेल जारी है हैवानियत: तमाम कोशिशों के बावजूद थम नहीं रहीं दुष्कर्म की घटनाएं

हिफाजत बनी चुनौती: राजधानी लखनऊ नाबालिग को बंधक बनाकर गैंगरेप पीड़ित परिवार की तहरीर पर नामजद रिपोर्ट दर्ज ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी में महिलाओं व लड़कियों की हिफाजत चुनौती बनती जा रही है। बीते दिनों हुई कई घटनाओं के मामले शांत भी नहीं पड़े कि राजधानी लखनऊ के ठाकुरगंज क्षेत्र में एक नाबालिग बच्ची […]

Read More