रूस के 13 एयरोफ्लोट विमान प्रतिबंधों के कारण विदेशों में जब्त: CEO

मास्को। रूस के सबसे बड़े एयरलाइंस कंपनी एयरोफ्लोट के 357 विमानों में से 13 विमानों को अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों के कारण रखरखाव या उड़ान के दौरान विदेशों में जब्त कर लिया गया है। यह जानकारी कंपनी के CEO सर्गेई अलेक्जेंड्रोवस्की ने बुधवार को दी। उन्होंने रूसी मीडिया को एक साक्षात्कार में कहा, कि वर्तमान में 357 विमान हमारे एयरोफ्लोट कंपनी में पंजीकृत हैं जिसमें से 13 विदेशी निर्मित विमानों को रूस के बाहर जब्त कर लिया गया है।

उन्होंने कहा कि अधिकांश विमानों को रखरखाव या अंतरराष्ट्रीय उड़ान के दौरान जब्त किया गया है। एयरोफ्लोट के CEO ने यह भी कहा कि 89 विमान बिना डबल रजिस्ट्रेशन वाले हैं लेकिन कंपनी इनकी संख्या बढ़ाने की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने कहा, कि पंजीकरण और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के बीच कोई सीधा संबंध नहीं है। अंतरराष्ट्रीय परिवहन से जुड़े कई अन्य प्रतिबंध हैं। दोहरे पंजीकरण के अलावा, अमेरिकी ब्लैकलिस्ट भी हैं। अमेरिका-निर्मित घटकों वाले 30 प्रतिशत से ज्यादा विमानों के उपयोग पर प्रतिबंध हैं। लेकिन ये 30 प्रतिशत क्या है कोई भी निश्चित तौर पर नहीं जानता कि यह पैसे में है, इकाइयों में है या इंजनों में है।

उन्होंने कहा कि इसके अलावा, ईंधन भरने और ग्राउंड हैंडलिंग सहित विमानों की सर्विसिंग से संबंधित अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर प्रतिबंध है। रूस द्वारा 24 फरवरी को यूक्रेन पर सैन्य अभियान चलाने के बाद से रूसी विमानन को बड़े स्तर के प्रतिबंधों का सामना करना पड़ा है। यूरोपीय संघ के प्रतिबंधों ने रूसी वाहकों को विमानों और उनके पुर्जों की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है और यूरोप की लीज पर विमान देने वाली कंपनियों को रूस से सभी विमानों को वापस लेने के लिए बाध्य कर दिया है। कुछ देशों ने रूस के लिए अपना हवाई क्षेत्र को बंद कर दिया है और विदेशों में पंजीकृत और लीज वाले विमानों को जब्त करने की धमकी दी है। मार्च में, रूसी परिवहन मंत्री विटाली सेवेलिव ने कहा था कि पश्चिमी पट्टेदारों ने रूस से अनुरोध किया है कि वह 500 से ज्यादा विमानों को वापस कर दे। (वार्ता)

International National

सार्क महासचिव का भारत दौरा: सदस्य देश की पहली आधिकारिक यात्रा

नई दिल्ली। दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (सार्क) के महासचिव मोहम्मद गुलाम सरवर का बुधवार को पांच दिवसीय भारत दौरा संपन्न हुआ। इस दौरान उन्होंने विदेश राज्य मंत्री राजकुमार रंजन सिंह, विदेश सचिव विनय क्वात्रा और विदेश मंत्रालय में सचिव (पूर्व) जयदीप मजूमदार के साथ क्षेत्रीय सहयोग के विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। विदेश […]

Read More
International

विदेश सचिव का ब्रिटेन दौरा, संबंधों को नई ऊंचाई पर ले जाना अहम मुद्दो

लंदन। विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा ब्रिटेन के दौरे पर हैं। अपनी यात्रा के दौरान क्वात्रा ने गुरुवार को ब्रिटेन के कई मंत्रियों व अधिकारियों के साथ मुलाकात की और दोनों देशों के संबंधों को नई ऊंचाई पर लेकर जाने के लिए कई अहम मुद्दों पर चर्चा की। विदेश सचिव की चर्चा में सबसे अहम […]

Read More
International

भारत-फ्रांस के बीच मेघालय में संयुक्त सैन्य अभ्यास शुरू

नई दिल्ली। भारत और फ्रांस ने मेघालय के उमरोई में संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘शक्ति’ के 7वें संस्करण की शुरुआत की, जिसका उद्देश्य द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को बढ़ावा देना और भारत-प्रशांत क्षेत्र में शांति और सुरक्षा को बढ़ाना है। सोमवार से शुरु हुआ सैन्‍य अभ्यास 26 मई तक आयोजित होगा। संयुक्त अभ्यास के उद्घाटन समारोह में […]

Read More