राहुल गांधी ने 113 बार सुरक्षा के नियमों का किया उल्लंघन, कांग्रेस के लिखे गए पत्र का CRPF ने दिया जवाब

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की सुरक्षा को लेकर पार्टी ने गृह मंत्रालय को पिछले दिनों पत्र लिखा था। कांग्रेस की ओर से लिखे गए इस पत्र में राहुल गांधी की सुरक्षा मजबूत करने की मांग की गई थी। कांग्रेस के इस जवाब में अब गुरुवार को सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) ने बयान दिया है। इसमें कहा गया है कि राहुल ने 2020 से अब तक कई बार सुरक्षा के तय निर्देशों का उल्लंघन किया है। उन्होंने 113 बार सुरक्षा के नियम तोड़े हैं। कांग्रेस ने केंद्र सरकार से भारत जोड़ो यात्रा में राहुल की सुरक्षा की मांग की थी। इसको लेकर पार्टी महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल ने गृह मंत्री अमित शाह को लेटर लिखा था।

उन्होंने कहा था कि दिल्ली में राहुल की सुरक्षा में कई बार चूक हुई है। इस मामले में इंटेलिजेंस ब्यूरो ने यात्रा में शामिल कई लोगों से पूछताछ की है। CRPF के मुताबिक, कई बार भारत जोड़ो यात्रा के दौरान भी ऐसा हुआ है। कांग्रेस पार्टी का आरोप है कि जैसे ही यात्रा 24 दिसंबर को दिल्ली पहुंची। उसके बाद कई बार राहुल गांधी की सुरक्षा में सेंध लगी और दिल्ली पुलिस भीड़ को काबू करने और उनके चारों ओर के सुरक्षा के घेरे को मेंटेन करने में असफल रही। राहुल गांधी को Zप्लस सिक्योरिटी मिली है।

केसी वेणुगोपाल ने शिकायत में कहा कि इसके बाद स्थिति काफी बिगड़ गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और भारत यात्रा में शामिल यात्रियों को सुरक्षा का घेरा बनाना पड़ा। केसी वेणुगोपाल ने चिट्ठी में लिखा, दिल्ली पुलिस मूकदर्शक बनी रही और भीड़ को रोकने में नाकाम रही। इसके अलावा इंटेलिजेंस ब्यूरो का इस्तेमाल उन लोगों को डराने धमकाने में किया जा रहा है। जो राहुल गांधी से मिल रहे हैं। आईबी उनसे लगातार पूछताछ कर रही है। CRPF के मुताबिक संरक्षित व्यक्ति के लिए की गई। सुरक्षा व्यवस्था तब ठीक काम करती है, जब संरक्षित व्यक्ति स्वयं निर्धारित सुरक्षा गाइडलाइन का पालन करता है। वहीं, कई मौकों पर राहुल गांधी की ओर से निर्धारित नियमों का उल्लंघन देखा गया है और इस बारे में समय समय पर जानकारी दी गई है।

Delhi

आज सुबह दिल्ली के कई स्कूलों में बम होने की PCR कॉल

कल मंगलवार को दिल्ली के एक बड़े स्तर के चाइल्ड स्पेशल हॉस्पिटल में की गई थी बम होने की PCR कॉल इस तरह के PCR कॉल के मायने खंगालने में जुटी दिल्ली पुलिस की कई अन्य यूनिट दिल्ली पुलिस के सूत्र के मुताबिक है ये खबर है \ये कोई साजिश है या किसी की शरारत? […]

Read More
homeslider Sports Uncategorized

Don’t Worry… प्ले ऑफ में अभी भी पहुंच सकती है RCB

एकतरफा मैच में SRH को RCB ने चटाया धूल, धराशायी हो गई टीम कोहली, पाटीदार और ग्रीन ने खेली शानदार पारी बड़े लक्ष्य का पीछा नहीं कर पाई सनराइजर्स हैदराबाद नई दिल्ली। दुनिया के सबसे धांसू बल्लेबाज और भारतीय रन मशीन विराट कोहली की टीम को हारते हुए देखकर सब कोई कह रहा था कि […]

Read More
Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More