सरकार के दावे फेल, यूरिया के लिए घंटो लाईन में खड़े रहे किसान

उमेश तिवारी


नौतनवा/महराजगंज । यूरिया की किल्लत से किसान परेशान है। घंटों कतार में लगने के बावजूद किसानों का इंतजार समाप्त नहीं हो रहा है। ऐसे में किसानों का आक्रोश बढ़ने लगा है। मंगलवार को परतावल के इफको किसान सेवा केन्द्र पर यूरिया के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोग सुबह पांच बजे से ही केन्द्र के सामने कतार में लग गए। चार घंटे बाद दुकान खुलते ही किसानों की संख्या बढ़ने लगी। यूरिया लेने के लिए लोग धक्का-मुक्की करने लगे। पुलिस के सहयोग से किसानों के बीच यूरिया का वितरण कराया गया।

हालांकि, कम मात्रा रहने के कारण सभी किसानों को यूरिया नहीं मिल सकी। कुछ लोग बैरंग वापसी लौट गए तो कुछ ने आक्रोश व्यक्त करते हुए शासन-प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाया। किसान प्रेम प्रसाद, अवधेश, रामनगीना, रामवृक्ष, मिथिलेश साहनी, राधेश्याम गुप्ता, कैलाश विश्वकर्मा, राजेन्द्र गुप्ता, तिलकधारी, अरूण सिंह ने कहा कि गेंहू की सिंचाई के बाद यूरिया की जरूरत पड़ती है। समय से यूरिया न मिलने से पैदावार में कमी होगी। इस संबंध में केंद्र प्रभारी सौरभ सिंह ने बताया कि 800 बोरी खाद आया था उसे वितरण कर दिया गया है।

Purvanchal

रोड शो कर वीरेंद्र चौधरी ने दिखाया दम

सत्ता के लिए मोदी ने लगा दी अपने ही नागरिकों के जान की बाजी,वीरेंद्र चौधरी “झूठा है मोदी का नारी शक्ति का राग,दुराचारी सांसद को रखते हैं साथ” महराजगंज। लोकसभा के इंडिया एलायंस उम्मीदवार व कांग्रेस विधायक वीरेंद्र चौधरी ने बुधवार को सैकड़ों चौपहिया वाहनों के साथ रोड शो कर अपनी दमदार उपस्थिति का एहसास […]

Read More
Purvanchal

मुरादाबाद से भाजपा प्रत्याशी कुंवर सर्वेश सिंह के निधन पर सीएम योगी ने जताया दुख

सीएम ने एक्स पर लिखा- निधन से स्तब्ध हूं, ये भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति जताई अपनी संवेदना लखनऊ, 20 अप्रैल। मुरादाबाद लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी कुंवर सर्वेश सिंह का शनिवार को निधन हो गया है। उन्होंने शाम 6:30 बजे […]

Read More
Purvanchal

विज्डम वे प्रोग्रेसिव इंटर कॉलेज के  बच्चों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

ए अहमद सौदागर लखनऊ लोकसभा  चुनाव में हर मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करे। इसी के मद्देनजर चिनहट के अयोध्या रोड स्थित विज्डम वे प्रोग्रेसिव इंटर कॉलेज के बच्चों ने बुधवार को  मतदाता जागरूकता रैली निकालकर लोगों से अपील करते हुए कहा कि अपने मतों का इस्तेमाल जरूर करना ।लोकसभा चुनाव में हर मतदाता अपने […]

Read More