रितेश देशमुख ने करण जौहर के साथ वेड के गाने पर किया डांस

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख ने फिलमकार करण जौहर के साथ अपनी आने वाली मराठी फिल्म वेड के गाना पर डांस किया है। रितेश देशमुख जल्द मराठी फिल्म वेड में नजर आएंगे। इस फिल्म में जेनेलिया डिसूजा की भी अहम भूमिका है। रितेश देशमुख ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह करण जौहर के साथ अपनी फिल्म के गाने ‘वेड लावलय’ पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।

यह वीडियो शो ‘केस तो बनता है’ के सेट के दौरान का है। इस वीडियो को शेयर करते हुए रितेश ने कैप्शन में लिखा, ‘शुक्रिया, मेरे प्यारे करण जौहर वेड लावलय से जुड़ने के लिए लव यू’। रितेश देशमुख द्वारा निर्देशित वेड तेलुगु फिल्म ‘मजिली’ से प्रेरित है, जिसमें नागा चैतन्य और सामंथा रुथ प्रभु नजर आए थे। यह फिल्म 30 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। (वार्ता)

Entertainment

पुण्यतिथि पर विशेषः जब नौशाद ने मुगल-ए-आजम का संगीत देने से कर दिया था मना

पांच मई को दुनिया से रुखसत हुए थे, 25 दिसम्बर 1919 को जन्मे थे नौशाद मुंबई। वर्ष 1960 में प्रदर्शित महान शाहकार मुगल-ए-आजम के मधुर संगीत को आज की पीढ़ी भी गुनगुनाती है लेकिन इसके गीत को संगीतबद्ध करने वाले संगीत सम्राट नौशाद ने पहले मुगल-ए-आजम का संगीत निर्देशन करने से इंकार कर दिया था। […]

Read More
Entertainment

‘पुकार- दिल से दिल तक’ में मुख्य भूमिका निभाएंगी सायली सालुंखे

एक मां और दो बेटियों के जीवन की नई कहानी को देखकर रह जाएंगे दंग मुंबई। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न अपने आगामी शो ‘पुकार दिल से दिल तक’ के साथ दर्शकों का दिल जीतनेके लिए तैयार है, जो प्यार, नुकसान, और मुक्ति की सम्मोहक कहानी है। यह शो जयपुर की पृष्ठभूमि परआधारित है, जहां आधुनिकता परंपरा […]

Read More
Entertainment

इसी महीने 24 को रिलीज हो जाएगी धांसू फिल्म ‘भैया जी’

मनोज वाजपेयी के नए रूप को देखकर दंग रह जाएंगे दर्शक मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेयी की आने वाली फिल्म ‘भैया जी’ 24 मई को रिलीज होगी। फिल्म का टीजर हाल ही में रिलीज किया है। वीडियो क्लिप में मनोज बाजपेयी को एक्शन अवतार में दिखाया गया है। उन्होंने एक ऐसे व्यक्ति का किरदार निभाया […]

Read More