हाथियों के उत्पात का मामला लोकसभा में उठा

नई दिल्ली। लोकसभा में सदस्यों ने हाथियों के उत्पात के कारण लोगों की मृत्यु पर चिंता जताते हुए सरकार से इस बारे में जरूरी कदम उठाने का आग्रह किया है। लोकसभा में पूरक प्रश्न के माध्यम से सदस्यों ने झारखंड, तमिलनाडु सहित कई अन्य राज्यों में हाथियों के उत्पात का मुद्दा उठाते हुए सरकार से सवाल किए और कहा कि इस समस्या के समाधान के लिए सरकार किस तरह के कदम उठा रही है।

पर्यावरण एवं वन राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने एक पूरक प्रश्न के जवाब में कहा कि झारखंड में सच में हाथियों का आतंक बहुत अधिक है और उस स्थित से निपटने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। हाथियों के कुचलने से हुई, मौतों के सवाल पर उन्होंने कहा कि हाथियों द्वारा लोगों को मारे जाने पर राज्यों से भी मुआवजा दिया जाता है और राज्य सरकारें पांच लाख रुपये मुआवजा देती है। उन्हें समय पर मुआवजा दिया जाना चाहिए। उनका कहना था कि फसल के लिए भी मुआवजा दिया जाता है और वह भी समय पर दिया जाना चाहिए। (वार्ता)

Delhi

आज सुबह दिल्ली के कई स्कूलों में बम होने की PCR कॉल

कल मंगलवार को दिल्ली के एक बड़े स्तर के चाइल्ड स्पेशल हॉस्पिटल में की गई थी बम होने की PCR कॉल इस तरह के PCR कॉल के मायने खंगालने में जुटी दिल्ली पुलिस की कई अन्य यूनिट दिल्ली पुलिस के सूत्र के मुताबिक है ये खबर है \ये कोई साजिश है या किसी की शरारत? […]

Read More
Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More