धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का खुलासा

तीन जालसाज गिरफ्तार

पुलिस उपमहानिरीक्षक ने पुलिस टीम को दिया इनाम


लखनऊ। गोंडा जिले की थाना कोतवाली पुलिस और SOG टीम ने काफी दिनों से फरार चल रहे, तीन जालसाजों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर व अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा शिवराज के नेतृत्व में थाना कोतवाली नगर व SOG की संयुक्त टीम द्वारा मुख्य अभियुक्त बृजेश कुमार अवस्थी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।

कोतवाली नगर व SOG की संयुक्त टीम द्वारा तीन और सह अभियुक्तों  अनिल सिंह, राकेश त्रिपाठी व महेन्द्र सिंह को मुखबिर खास की सूचना पर जनपद लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्तों ने अपने साथी अभियुक्त बृजेश कुमार अवस्थी के साथ मिलकर वादिनी सुन्दरपती पत्नी स्व0 सतीष चन्द्र निवासिनी ग्राम पथवलिया थाना को0 नगर जनपद गोण्डा की जमीन जाल-साज व कूट रचित दस्तावेज तैयार कराकर फर्जी बैनामा करा दिया था। जिसके सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर में मु0अ0सं0-240/16, धारा 419,420,467,468,471,120बी भादवि का अभियोग पंजीकृत था। उक्त अभियुक्तगण एक शातिर किस्म का अपराधी है जिनके खिलाफ फर्जी जमीन बैनामा कराने के कई अभियोग पंजीकृत है। अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना को0 नगर पुलिस द्वारा विधिक कार्रवाई की गई।

  1. अनिल कुमार सिंह पुत्र वीरेंद्र बहादुर सिंह नि0 मो0 मालवीय नगर थाना को0 नगर जनपद गोण्डा।
  2. राकेश कुमार त्रिपाठी पुत्र अणिमा पति त्रिपाठी नि0 विष्णु पूरी कालोनी थाना को0 नगर जनपद गोण्डा।
  3. महेंद्र प्रताप सिंह पुत्र सुख पाल सिंह निवासी ग्राम सकरौरा थाना कर्नलगंज जनपद गोण्डा।
  1. मु0अ0सं0 878/22 धारा 419,420,467,468,471 भादवि0 थाना को0 नगर जनपद गोण्डा।
  2. मु0अ0सं0 879/22 धारा 419,420,467,468,471 भादवि0 थाना को0 नगर जनपद गोण्डा।
  3. मु0अ0सं0 930/22 धारा 504,506,420 भादवि0 थाना को0 नगर जनपद गोण्डा।

Uttar Pradesh

निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का ध्यान रखे अभियंता: डीजी जेल

जेलों की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करें अधिकारी नवनियुक्त डीजी जेल ने किए बरेली जनपद की सभी जेलों का निरीक्षण लखनऊ। प्रदेश के नवनियुक्त महानिदेशक कारागार पीवी रामशास्त्री ने शनिवार को बरेली जनपद की समस्त जेलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को जेलों को व्यवस्थाओं को सुद्रण करने के निर्देश दिए। निर्माणाधीन जिला जेल […]

Read More
Uttar Pradesh

सशस्त्र प्रहरी बल ने 17 वे स्थापना दिवस को बड़ी धूमधाम से मनाया

भैरहवा – सशस्त्र प्रहरी बल, नेपाल नं. 5 बिंध्यवासिनी वाहिनी मुख्यालय, रूपनदेही, सशस्त्र प्रहरी बल के उप महानिरीक्षक (डीआईजी) अभिकुमार खत्री ने कहा कि नागरिकों को साथ लेकर प्रदर्शन में सुधार किया जाएगा। उन्होंने सशस्त्र बलों की हर गतिविधि में आम लोगों का समर्थन और सहयोग की अपील किया है । सशस्त्र प्रहरी बल, नेपाल […]

Read More
Politics Uttar Pradesh

व्यापार मंडल ने मतदाता जागरूकता अभियान चलाया।

पहले मतदान फिर जलपान का नारा बुलंद – “जिसकी उंगली पर स्याही, वही देश का सच्चा सिपाही “ –विजय श्रीवास्तव — लखनऊ। रविवार को उतरेठिया व्यापार मंडल संबंध अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की तरफ से “मतदाता जागरूकता अभियान चलाया, उक्त कार्यक्रम के तहत गाजा बाजा बैनर के साथ एक पद यात्रा उतरेठिया बाजार पीजीआई […]

Read More