Travel in the sky : 103 साल पहले आज के दिन राइट ब्रदर्स ने दुनिया को दिया हवाई तोहफा, दोनों ने पहली बार विमान से भरी थी उड़ान

नया लुक ब्यूरो


आज हम बात करेंगे आसमान पर उड़ते एक से एक हाईटेक विमानों की। देश-दुनिया भर में आसमानों में फर्राटा भरते हवाई जहाजों को देखा जा सकता है। आज विमान के क्षेत्र में ऐतिहासिक तारीख है। 119 साल पहले 17 दिसंबर 1903 को राइट ब्रदर्स ने दुनिया में पहली बार विमान उड़ाया था। यह उस दौर की सबसे बड़ी घटनाओं में एक था। राइट ब्रदर्स ने जमीन से 120 फीट ऊपर 12 सेकंड की उड़ान भरने में कामयाबी हासिल की थी। दोनों भाई विल्बर और ऑरविल राइट ने पहली बार किसी विमान को उड़ाया था। इस विमान का नाम दोनों भाइयों के नाम पर राइट फ्लायर रखा गया। समूची मानव सभ्यता के लिए ये किसी कारनामे से कम नहीं था। आसमान में उड़ने का इंसान का सपना हकीकत में बदल चुका था।

इन्‍होंने ही दुनिया को विमानन युग आने की राह दिखाई थी। आज उनके ही आधार पर बनाए गए विमानों की बदौलत इंसान न सिर्फ दुनिया के किसी भी कोने में जाने में सक्षम है। आपको बता दें कि दुनिया को विमानों के बारे में पहली बार बताने वाले राइट ब्रदर्स कभी कॉलेज तक नहीं गए थे। इसके बाद भी उन्‍होंने वो सब कर दिखाया जो दूसरे नहीं कर सके। इसकी वजह थी कि उन्‍हें मशीनों से काफी लगाव था। जब ये दोनों भाई छोटे थे तब उनके पिता ने एक खिलौना लाकर उन्‍हें दिया था, जो काफी कुछ आज के हेलीकॉप्‍टर जैसा ही था। दोनों भाइयों ने अपना विमान उड़ाने से पहले इस खिलौने को हवा में उड़ाने का प्रयत्‍न किया था। मशीनों में दिलचस्‍पी और इनकी जानकारी की बदौलत वो ऐसा करने में सफल हो सके थे। ये दोनों भाई साइकिल, मोटर और प्रिंटिंग प्रेस पर काफी समय बिताते थे।

इन दोनों ने मिलकर वर्ष 1900-1903 के बीच हवा में उड़ सकने वाले कुछ मॉडल्‍स पर काम किया था, लेकिन इनमें इन्‍हें कोई सफलता हासिल नहीं हुई थी। इस काम में उनकी मदद एक साइकिल मैकेनिक ने की। इस मैकेनिक चार्ली की बदौलत वो एक ऐसा इंजन बनाने में सफल रहे थे जो वजन में केवल 200 पौंड का था लेकिन ये इंजन को 12 हॉर्स पावर की ताकत देता था। इंजन पर सफलता हासिल करने के बाद उनके सामने विमान में लगने वाले प्रोपेलर की समस्‍या आई। पानी में चलने वाले यान में लगने वाले प्रोपेलर इसके लिए सही नहीं थे। इसके बाद उन्‍होंने ग्लाइडर ‘किटी हॉक’ में ये इंजन और प्रोपेलर लगाकर विमान तैयार किया। इस विमान के साथ उन्‍होंने पहली उड़ान भरी। हर साल 17 दिसंबर को राइट ब्रदर्स का बहुत ही सम्मान के साथ नाम लिया जाता है। ‌ आज इन्हीं दोनों भाइयों की बदौलत आसमान पर एक से एक विमान दौड़ते हुए देखे जा सकते हैं।

National

जुलाई में होगा ‘भारत को जानो कार्यक्रम’ 31 मई तक होंगे आवेदन

  नई दिल्ली। भारत को जानो कार्यक्रम (नो इंडिया प्रोग्राम) का 75वां संस्करण 7 से 27 जुलाई 2024 के बीच निर्धारित किया गया है, जिसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 मई है। नो इंडिया प्रोग्राम (KIP) भारतीय प्रवासी युवाओं के लिए विदेश मंत्रालय की एक पहल है। विदेश मंत्रालय के अनुसार, केआईपी का प्राथमिक […]

Read More
National

Big News for AAP: केजरीवाल को कोर्ट से मिली राहत, अब क्या होगा आगे? पढ़ें

लोकसभा चुनाव_2024 के बीच दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत शाश्वत तिवारी दिल्ली शराब घोटाला मामले में जेल में बंद अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिल गई है। सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल को 1 जून तक के लिए अंतरिम […]

Read More
National

सुप्रीम कोर्ट में कल फिर गूंजा, बड़ौदा डाइनामाइट केस !

के. विक्रम राव सुप्रीम कोर्ट में कल (8 मई 2024) न्यायमूर्ति संजीव खन्ना ने पचास वर्ष पुराने बड़ौदा डायनामाइट केस का उल्लेख किया। वे अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका पर विचार कर रहे थे। खंडपीठ के दूसरे जज थे न्यायमूर्ति दीपांकर दत्त। दिल्ली के मुख्यमंत्री के वकील का अनुरोध था कि लोकसभा चुनाव प्रचार हेतु […]

Read More