Song copyright Issue : हाईकोर्ट ने राहुल गांधी समेत दो अन्य नेताओं को दी राहत, भारत जोड़ो यात्रा के दौरान दर्ज हुआ था केस

नया लुक ब्यूरो


भारत जोड़ो यात्रा का आज खास दिन है। इस यात्रा ने शुक्रवार को अपने 100 दिन पूरे कर लिए हैं। पिछले एक पखवाड़े से भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान में दौड़ रही है। इस यात्रा से कांग्रेस नेता उत्साहित हैं। इसके साथ कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को आज हाई कोर्ट ने बड़ी राहत दी। बता दें कि पिछले महीने नवंबर में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान KGF-2  गाने कॉपीराइट उल्लंघन मामले में MRT म्यूजिक कंपनी ने राहुल गांधी, जयराम रमेश और सुप्रिया श्रीनेत के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। बेंगलुरु स्थित कंपनी ने अपने एक बयान में कहा कि राहुल ने भारत जोड़ो यात्रा के प्रमोशन में KGF-2 का गाना- ‘समुंदर में लहर उठी है जिद्दी  है तूफान चट्टानें भी कांप रही है, जिद्दी जिद्दी है तूफान’ का इस्तेमाल किया है। कांग्रेस पार्टी ने अपने राजनीतिक एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए हमारी अनुमति के बिना अपने कैम्पेन वीडियो में इस साउंडट्रैक का इस्तेमाल किया।

शिकायतकर्ता ने कहा था कि एक राष्ट्रीय राजनीतिक दल की यह गैरकानूनी हरकत रूल ऑफ लॉ और निजी व्यक्तियों या संस्थाओं के अधिकारों की घोर अवहेलना है, जबकि वह इस भारत जोड़ो यात्रा का आयोजन इस देश में शासन करने का मौका तलाशने और आम आदमी व व्यवसायियों के अधिकारों की रक्षा करने के लिए कर रहे हैं। इस पूरे मामले में केस दर्ज हुआ था। शुक्रवार को कर्नाटक हाईकोर्ट ने राहुल गांधी, जयराम रमेश और सुप्रिया सीनेट के खिलाफ एफआईआर पर रोक लगा दी है। वहीं दूसरी ओर भारत जोड़ो यात्रा जयपुर में है। इस मौके पर राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि आज भारत जोडो यात्रा के 100 दिन पूरे हो गए हैं। कुछ मित्र कहते थे कि हिंदी बेल्ट में यात्रा को समर्थन नहीं मिलेगा, लेकिन हम लोगों को मिला। इस यात्रा का मैसेज बहुत अच्छा गया। वहीं राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी ने डर और नफरत पैदा कर दिया है। यह यात्रा इसे खत्म करने के लिए हम कर रहे हैं।

देश का इतिहास रहा कि वो हमेशा इसे खत्म करने के लिए यात्रा करते रहा है। यह कांग्रेस की नहीं देश की यात्रा है। मैंने इस देश में करोड़ों लोगों में प्यार देखा है। यह डर और नफरत बीजेपी ने फैलाया हुआ है। राहुल गांधी ने कहा कि चीन ने दो हजार किलोमीटर स्क्वायर उठा लिया। हमारे जवानों को पीट रहे हैं। देश देख रहा है। यह मत सोचिए कि कोई नहीं देख रहा है। चीन से जो थ्रेट है, उसे सरकार छिपाने की कोशिश कर रही है। उनकी अरुणाचल प्रदेश और लद्दाख की तरफ तैयारी चल रही है। यह युद्ध की तैयारी है। हिंदुस्तान की सरकार इवेंट बेस काम करती है। लेकिन रणनीतिक तौर पर काम नहीं कर रही है। बता दें कि आज भारत जोड़ो यात्रा में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू समेत सभी विधायक शामिल हुए।

National

जुलाई में होगा ‘भारत को जानो कार्यक्रम’ 31 मई तक होंगे आवेदन

  नई दिल्ली। भारत को जानो कार्यक्रम (नो इंडिया प्रोग्राम) का 75वां संस्करण 7 से 27 जुलाई 2024 के बीच निर्धारित किया गया है, जिसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 मई है। नो इंडिया प्रोग्राम (KIP) भारतीय प्रवासी युवाओं के लिए विदेश मंत्रालय की एक पहल है। विदेश मंत्रालय के अनुसार, केआईपी का प्राथमिक […]

Read More
National

Big News for AAP: केजरीवाल को कोर्ट से मिली राहत, अब क्या होगा आगे? पढ़ें

लोकसभा चुनाव_2024 के बीच दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत शाश्वत तिवारी दिल्ली शराब घोटाला मामले में जेल में बंद अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिल गई है। सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल को 1 जून तक के लिए अंतरिम […]

Read More
National

सुप्रीम कोर्ट में कल फिर गूंजा, बड़ौदा डाइनामाइट केस !

के. विक्रम राव सुप्रीम कोर्ट में कल (8 मई 2024) न्यायमूर्ति संजीव खन्ना ने पचास वर्ष पुराने बड़ौदा डायनामाइट केस का उल्लेख किया। वे अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका पर विचार कर रहे थे। खंडपीठ के दूसरे जज थे न्यायमूर्ति दीपांकर दत्त। दिल्ली के मुख्यमंत्री के वकील का अनुरोध था कि लोकसभा चुनाव प्रचार हेतु […]

Read More