आशिकी तीन में कार्तिक आर्यन के अपोजिट नई अभिनेत्री को लांच करेंगे मुकेश भट्ट

मुंबई। बॉलीवुड फिल्मकार मुकेश भट्ट का कहना है कि फिल्म आशिकी तीन में कार्तिक आर्यन के अपोजिट वह नयी अभिनेत्री को लांच करेंगे। मुकेश भट्ट, कार्तिक आर्यन को लेकर आशिकी तीन बनाने जा रहे हैं। यह फिल्म वर्ष 1990 में प्रदर्शित फिल्म आशिकी का तीसरा संस्करण है। मुकेश भट्ट ने कहा है कि फिल्म आशिकी तीन में वह कार्तिक आर्यन के अपोजिट किसी नए चेहरे को लॉन्च करेंगे।

उन्होंने कहा, हम अभी भी अभिनेत्री की तलाश कर रहे हैं और मैं बहुत तेजी से इस काम को कर रहा हूं। हम आशिकी तीन के लिए एक नया चेहरा लाना चाहते हैं। फिल्म आशिकी तीन की शूटिंग अगले साल शुरू होगी। हम अपनी स्क्रिप्ट तैयार कर रहे हैं। गौरतलब है कि वर्ष 1990 में प्रदर्शित ‘आशिकी’ में राहुल रॉय और अनु अग्रवाल की मुख्य भूमिका थी। इसके बाद वर्ष 2013 में प्रदर्शित ‘आशिकी दो’ में आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर ने अहम भूमिका निभायी थी। (वार्ता)

Entertainment

बात फिल्म इंड्रिस्ट्री के पहले “एंटी-हीरो” अशोक कुमार की….

शाश्वत तिवारी कलकत्ता से वकालत पढ़े अशोक कुमार को फिल्में देखना बहुत पसंद था। वो क्लास के बाद वे अपने दोस्तों के साथ थियेटर चले जाते थे। तब आई हीरो के. एल. सहगल की दो फिल्मों से वे बहुत प्रभावित हुए – ‘पूरण भगत’ (1933) और ‘चंडीदास’ (1934)। वे तत्कालीन बंगाल में आने वाले भागलपुर […]

Read More
Entertainment

पुण्यतिथि पर विशेषः जब नौशाद ने मुगल-ए-आजम का संगीत देने से कर दिया था मना

पांच मई को दुनिया से रुखसत हुए थे, 25 दिसम्बर 1919 को जन्मे थे नौशाद मुंबई। वर्ष 1960 में प्रदर्शित महान शाहकार मुगल-ए-आजम के मधुर संगीत को आज की पीढ़ी भी गुनगुनाती है लेकिन इसके गीत को संगीतबद्ध करने वाले संगीत सम्राट नौशाद ने पहले मुगल-ए-आजम का संगीत निर्देशन करने से इंकार कर दिया था। […]

Read More
Entertainment

‘पुकार- दिल से दिल तक’ में मुख्य भूमिका निभाएंगी सायली सालुंखे

एक मां और दो बेटियों के जीवन की नई कहानी को देखकर रह जाएंगे दंग मुंबई। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न अपने आगामी शो ‘पुकार दिल से दिल तक’ के साथ दर्शकों का दिल जीतनेके लिए तैयार है, जो प्यार, नुकसान, और मुक्ति की सम्मोहक कहानी है। यह शो जयपुर की पृष्ठभूमि परआधारित है, जहां आधुनिकता परंपरा […]

Read More