वनवासी कल्याण आश्रम ने धूमधाम से मनाया 5वा वार्षिक उत्सव

उमेश तिवारी


नौतनवा/महराजगंज । वनवासी कल्याण आश्रम सेवा समर्पण संस्थान ने अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के तत्वाधान में आज बड़े ही हर्षोल्लास के साथ अपना पांचवा वार्षिक उत्सव मनाया। आज रविवार को नौतनवा कस्बे के एक मैरिज हॉल में आयोजित अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम ने अपना पांचवा वार्षिक उत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया। कार्यक्रम के प्रारंभ होने से पहले भगवान श्रीराम, भारत माता तथा जनजाति समुदाय के बिरसा मुंडा के चित्रपर पुष्प अर्पित करते हुए दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गयी।

इस मौके पर वार्षिक उत्सव के मुख्य अतिथि रमेश बाबू अखिल भारतीय सहसंगठन मंत्री वनवासी कल्याण आश्रम ने बड़ी संख्या में उपस्थित जनजाति के लोगों सहित आमजन को संबोधित करते हुए कहा कि देश में जब सनातन धर्म कमजोर होगा तो देश कमजोर होगा। देश में धर्मांतरण करा कर देश को कमजोर करने का एक बड़ा षड्यंत्र रचा जा रहा है। जहां एक तरफ देश सुपर पावर बनने का प्रयास कर रहा है।

वही लोगों को अलग-अलग जाति धर्म मे बाटकर हिन्दू धर्म को कमजोर करने का प्रयास हो रहा है। हमें इन बातों को ढंग से समझना होगा तभी हम आगे बढ़ पाएंगे। उन्होंने जनजाति के लोगों के संबंध में विस्तार से चर्चा किया और यह भी कहा कि देश की आत्मा हिंदू है। इस वार्षिक उत्सव में भारतीयता का ऐतिहासिक रंग देखने को मिला आदिवासी समुदाय ने अपने गौरवशाली परंपरा से आमजन को परिचत कराया।

इस दौरान आदिवासी समुदाय के नागरिकों द्वारा अपनी विरासत को प्रदर्शित करते हुए अनेक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए मुख्य रूप से संघ के जिला प्रचारक प्रवीण , प्रांत संगठन मंत्री पंकज, वनवासी कल्याण आश्रम के जिला अध्यक्ष महाराजगंज जगदीश गुप्त, नगर अध्यक्ष ईश्वर शरण अग्रवाल, जिला युवा प्रमुख राजनाथ भारती। BJP नेता समीर त्रिपाठी, BJP नेता, बृजेश मणि त्रिपाठी नौतनवा, वरिष्ठ समाजसेवी नंदलाल जायसवाल, व्यापारी नेता संतोष जायसवाल, सुनील अग्रवाल, दुर्गा मद्धेशिया, अंजनी, सतपाल सिंह सहित बड़ी संख्या में महिला पुरुष मौजूद रहे।

Purvanchal

बदला मिजाज: अरे ये कैसा जुनून हर रिश्ते का खून, टूटते संयम के साथ टूट रहा भरोसा भी

राजधानी लखनऊ और देवरिया जिले में हुई घटना से फिर दहला दिल नन्हे खान देवरिया। महत्वाकांक्षा अब रिश्तों पर भारी है। बदलते परिवेश में संयुक्त परिवार की अवधारणा खत्म होने के साथ ही आपसी विश्वास भी दरकता जा रहा है। लालच, तनाव, आपसी खींचतान, नफ़रत, शक या फिर वजह कुछ और हो, लेकिन कड़वा सच […]

Read More
Purvanchal

डीएम ने स्वीप कार्यक्रम अन्तर्गत सेल्फी प्वाइंट एवं हस्ताक्षर अभियान का किया शुभारंभ

  मतदाताओं को मतदान करने की दिलाई शपथ अधिक से अधिक मतदान करने का किया आवाहन देवरिया 06 मई। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर स्वीप कार्यक्रम अन्तर्गत लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के मतदान में शत-प्रतिशत मतदाताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अखण्ड प्रताप सिंह ने सदर तहसील में जिला प्रशासन […]

Read More
Purvanchal

रोड शो कर वीरेंद्र चौधरी ने दिखाया दम

सत्ता के लिए मोदी ने लगा दी अपने ही नागरिकों के जान की बाजी,वीरेंद्र चौधरी “झूठा है मोदी का नारी शक्ति का राग,दुराचारी सांसद को रखते हैं साथ” महराजगंज। लोकसभा के इंडिया एलायंस उम्मीदवार व कांग्रेस विधायक वीरेंद्र चौधरी ने बुधवार को सैकड़ों चौपहिया वाहनों के साथ रोड शो कर अपनी दमदार उपस्थिति का एहसास […]

Read More