राहुल गांधी ने रविवार को बलदेवपुरा से शुरू की अपनी यात्रा

बूंदी। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज सुबह करीब छह बजे बूंदी जिले में अपनी यात्रा कापरेन के नजदीक बलदेवपुरा से शुरू की।  राहुल गांधी अपनी भारत यात्रा के साथ रवाना हुए। तब कुछ अंधेरा होने के बावजूद उनका स्वागत करने के लिए लालसोट मेगा हाईवे पर लोग जुटने लगे। सड़क के दोनों ओर बड़ी संख्या में ग्रामीण जिनमें महिलाएं और युवक-युवतियां भी जिस समय राहुल गांधी वहां से गुजर रहे थे। तो वे उनके स्वागत के लिए मौजूद थे। उन्होंने हाथ हिलाकर राहुल गांधी का अभिनंदन किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत इस काफिले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश के साथ शामिल हुए और राहुल गांधी से कुछ पीछे चल रहे थे। उनके साथ कदमताल मिलाते हुये हाथ में राष्ट्रीय ध्वज लिए कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ता चल रहे थे। कुछ दूरी का सफर करने के बाद सेवादल का नया कार्यकर्ता पहले से चल रहे कार्यकर्ता के पास पहुंच जाता था और राष्ट्रीय ध्वज को सैल्यूट करके अपने हाथ में थाम कर आगे की ओर बढ़ रहा था और बदल-बदल कर यह सिलसिला लगातार चलता ही जा रहा था।

यात्रा में राहुल गांधी ने कुछ मौकों पर युवाओं को अपने पास बुलाकर उनसे बातचीत की। कुछ युवतियां 4-5 के समूह में राहुल गांधी के पास पहुंची औरउनसे बात की उनके साथ फोटो खिंचवाये। रास्ते में एक महिला भीमराव अम्बेडकर का चित्र लेकर राहुल गांधी के पास पहुंची जो यह चित्र उनको भेंट करना चाहा। करीब दो किलोमीटर के सफर के बाद कुछ किसान राहुल गांधी के पास आए और उन्होंने किसानों की समस्याओं के बारे में राहुल गांधी से बातचीत करते हुए उन्हें हालात से अवगत कराया। उनके हाथों में कुछ कागजात भी थे जिन्हें उन्होंने राहुल गांधी को दिखाया भी। राहुल गांधी ने कुछ देर तक उनकी बातों को गौर से सुना और उनसे बात की। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा राहुल गांधी के साथ चल रहे हैं। इस दौरान डोटासरा ने भी किसानों की बात सुनी। इसके पहले राहुल गांधी और भारत जोड़ो यात्रा में उनके साथ चल रहे। काफिले ने कोड़क्या गांव के पास बाजदली रेलवे फाटक के नजदीक बनाए गए विश्राम स्थल पर रात्रि विश्राम किया।

National

जुलाई में होगा ‘भारत को जानो कार्यक्रम’ 31 मई तक होंगे आवेदन

  नई दिल्ली। भारत को जानो कार्यक्रम (नो इंडिया प्रोग्राम) का 75वां संस्करण 7 से 27 जुलाई 2024 के बीच निर्धारित किया गया है, जिसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 मई है। नो इंडिया प्रोग्राम (KIP) भारतीय प्रवासी युवाओं के लिए विदेश मंत्रालय की एक पहल है। विदेश मंत्रालय के अनुसार, केआईपी का प्राथमिक […]

Read More
National

Big News for AAP: केजरीवाल को कोर्ट से मिली राहत, अब क्या होगा आगे? पढ़ें

लोकसभा चुनाव_2024 के बीच दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत शाश्वत तिवारी दिल्ली शराब घोटाला मामले में जेल में बंद अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिल गई है। सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल को 1 जून तक के लिए अंतरिम […]

Read More
National

सुप्रीम कोर्ट में कल फिर गूंजा, बड़ौदा डाइनामाइट केस !

के. विक्रम राव सुप्रीम कोर्ट में कल (8 मई 2024) न्यायमूर्ति संजीव खन्ना ने पचास वर्ष पुराने बड़ौदा डायनामाइट केस का उल्लेख किया। वे अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका पर विचार कर रहे थे। खंडपीठ के दूसरे जज थे न्यायमूर्ति दीपांकर दत्त। दिल्ली के मुख्यमंत्री के वकील का अनुरोध था कि लोकसभा चुनाव प्रचार हेतु […]

Read More