चिड़ियाघरों में जानवरों व पंछियों को ठंड से बचाने के लिए लगाए गए ब्लोअर और हीटर,

नया लुक ब्यूरो


राँची। राजधानी राँची सहित अन्य जिलों में बढ़ते ठंड को देखते हुए यहां बिरसा जैविक उद्यान और बोकारो जैविक उद्यान में जानवरों के बचाव को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। बिरसा जैविक उद्यान में ठंड से बचाने के लिये हरसंभव उपाय किये जा रहे हैं। कनकनी और ठंड के बीच बाघों व चीतों समेत जंगली जानवरों की सेहत का ख्याल रखा जा रहा है। बाघों को उनके बाड़े के बाहर हीटर और ब्लोअर लगा दिये गये हैं। इनमें हर बाड़े के बाहर शाम के बाद पूरे हिस्से को गर्म रखने की व्यवस्था की गयी है। बोकारो के सेक्टर-4 स्थित जैविक उद्यान में पशु-पक्षियों को ठंड से बचाने के लिए तरह-तरह के जतन किये जा रहे हैं। पाइथन, बर्ड, मंकी, अजगर व हिरण के बाड़े में पुआल की सेज बनी है। हिरण ब्लैक बक, सांभर सहित अन्य जानवरों के केज में नियमित रूप से अलाव जलाया जा रहा है।

इतना ही नहीं, धूप निकलने के बाद ही जानवरों को बाड़े से बाहर लाया जा रहा है। पेड़ों की डालियां काट दी गयी हैं, ताकि इन्हें अच्छी और पर्याप्त धूप मिल सके। चिड़ियों को ओस से बचाने के लिए शेड बनायी गयी है। भालू के बाड़े में हीटर की व्यवस्था की गयी है। भालू को खाने में शहद दिया जा रहा है। जानवरों को अधिक से अधिक धूप में रखा जा रहा है। धूप होने के बाद ही जानवरों को बाड़े के बाहर निकाला जा रहा है, ताकि वे गुनगुनी धूप का आनंद ले सकें। जैविक उद्यान में पशु-पक्षियों के बाड़े के बाहर के पेड़ की डालियां काट दी गयी हैं।

ताकि जानवरों को गुनगुनी धूप मिल सके। जानवरों के बाड़े की खिड़की और दरवाजे पर बोरे के पर्दे लगाये गये हैं, ताकि रात में ठंडी हवा से बचाव हो सके। बढ़ती सर्दी के कारण इंसानों के साथ वन्यप्राणी और पक्षी भी बेहाल हैं। शनिवार को शहर और चिड़ियाघर में ऐसे नजारे दिखाई दिए। चिड़ियाघर में जहां बाघ हीटर की आंच पर खुद को गरम करता नजर आया तो कबूतर धूप में मुँडेर पर बैठकर सर्दी से बचाव की कोशिश करते देखे गए। लोग सर्दी से बचने के लिए सुबह और शाम को अलाव जला रहे हैं। वहीं नगर निगम ने शनिवार को रेलवे स्टेशन, मुरार जच्चा खाना, मुरार जिला अस्पताल, बारादरी, महाराज बाड़ा आदि स्थानों पर रात में अलाव जलाए। दरअसल, शनिवार को सुबह से बर्फीली हवा चली। इस कारण सर्दी का अहसास लोगों को सताता रहा। धूप निकलने के बाद भी लोगों को राहत नहीं मिली। लोगों ने घरों में हीटर जलाकर सर्दी से राहत पाई।

Jharkhand

खेत में 11 हज़ार वोल्ट की चपेट में आकर जंगली हाथी की मौत, जंगल में दफनाया गया,

नया लुक ब्यूरो, रांची/हजारीबाग: झारखण्ड के हजारीबाग जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत चुटियारो पंचायत के सरोनी कला गांव में करंट लगने से एक हाथी की दर्दनाक मौत हो गई। किसान पटवन करने के लिए बिजली का तार अपने खेत में ले गये थे। उसी तार की संपर्क में आने से हाथी की मौत हुई।हाथी झुंड […]

Read More
Jharkhand

मंत्री जी हाज़िर हों! ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम को ED ने भेजा समन

14 मई को अपने दफ़्तर बुलाया, घरेलू नौकर के घर से मिली थी करोड़ों की नगदी दो लाख रुपये तो दफ्तर से दराज से भी हुए थे बरामद, अब क्या होगा अंजाम नया लुक ब्यूरो रांची। झारखण्ड के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम को ED ने समन जारी किया है। ED ने उन्हें 14 मई […]

Read More
homeslider Jharkhand

लोकसभा चुनाव 2024 : झारखंड में 14 सीटों के लिए चार चरणों में होंगे चुनाव,

कल जिनके खिलाफ लड़े थे आज उनके लिए मांग रहे वोट नया लुक ब्यूरो रांची। झारखंड की 14 लोकसभा सीटों के लिए चार चरण में चुनाव होंगे। दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने इसकी घोषणा कर दी है। गांडेय में उपचुनाव की भी घोषणा कर दी गई है। इस घोषणा के साथ ही […]

Read More