यूजर्स को वास्तविकता दिखाने के लिए ट्विटर कर रहा अपडेट : मस्क

वाशिंगटन। अमेरिका के अरबपति उद्यमी एवंर ट्विटर के नए मालिक एलन मस्क ने शुक्रवार को कहा कि कंपनी एक सॉफ्टवेयर अपडेट पर काम कर रही है ताकि यूजर्स को पता चल सके कि क्या उन्हें ‘छाया प्रतिबंधित’ किया गया है। मस्क ने ट्विटर पर कहा, कि ट्विटर एक सॉफ्टवेयर अपडेट पर काम कर रहा है जो आपके खाते की वास्तविक स्थिति दिखाएगा। इस अपडेट के बाद आप स्पष्ट रूप से जान सकते हैं कि क्या आपको प्रतिबंधित किया गया है, इसका क्या कारण था और कैसे अपील करनी है।

गौरतलब है कि अक्टूबर के अंत में मस्क ने ट्विटर का 44 अरब डॉलर का अधिग्रहण पूरा किया। अधिग्रहण के बाद मस्क ने कंपनी के दिन-प्रतिदिन के संचालन को बदल दिया, जिसमें ट्विटर के अधिकारियों को हटाया जाना भी शामिल था। ये अधिकारी मंच की गोपनीयता, साइबर सुरक्षा और सेंसरशिप के साथ-साथ ट्विटर के लगभग दो-तिहाई कर्मचारियों के लिए भी जिम्मेदार थे। अमेरिकी कंपनी ट्विटर की स्थापना 2006 में हुई थी। इसका मुख्य उत्पाद छोटे संदेशों के आदान-प्रदान के लिए एक सामाजिक नेटवर्क है। कंपनी का मुख्यालय अमेरिका के कैलिफोर्निया के सैन फ्रांसिस्को में है। (वार्ता)

International National

सार्क महासचिव का भारत दौरा: सदस्य देश की पहली आधिकारिक यात्रा

नई दिल्ली। दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (सार्क) के महासचिव मोहम्मद गुलाम सरवर का बुधवार को पांच दिवसीय भारत दौरा संपन्न हुआ। इस दौरान उन्होंने विदेश राज्य मंत्री राजकुमार रंजन सिंह, विदेश सचिव विनय क्वात्रा और विदेश मंत्रालय में सचिव (पूर्व) जयदीप मजूमदार के साथ क्षेत्रीय सहयोग के विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। विदेश […]

Read More
International

विदेश सचिव का ब्रिटेन दौरा, संबंधों को नई ऊंचाई पर ले जाना अहम मुद्दो

लंदन। विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा ब्रिटेन के दौरे पर हैं। अपनी यात्रा के दौरान क्वात्रा ने गुरुवार को ब्रिटेन के कई मंत्रियों व अधिकारियों के साथ मुलाकात की और दोनों देशों के संबंधों को नई ऊंचाई पर लेकर जाने के लिए कई अहम मुद्दों पर चर्चा की। विदेश सचिव की चर्चा में सबसे अहम […]

Read More
International

भारत-फ्रांस के बीच मेघालय में संयुक्त सैन्य अभ्यास शुरू

नई दिल्ली। भारत और फ्रांस ने मेघालय के उमरोई में संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘शक्ति’ के 7वें संस्करण की शुरुआत की, जिसका उद्देश्य द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को बढ़ावा देना और भारत-प्रशांत क्षेत्र में शांति और सुरक्षा को बढ़ाना है। सोमवार से शुरु हुआ सैन्‍य अभ्यास 26 मई तक आयोजित होगा। संयुक्त अभ्यास के उद्घाटन समारोह में […]

Read More