रिश्वत मामले में रेलवे अधिकारी गिरफ्तार

नई दिल्ली। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने उत्तर प्रदेश के लखनऊ में तैनात उत्तर रेलवे के एक उप मुख्य अभियंता (निर्माण) को कथित रिश्वत मामले में गिरफ्तार किया है। CBI ने शुक्रवार को यहां जारी बयान में बताया कि लखनऊ में चारबाग परियोजना के काम को लेकर उप मुख्य अभियंता आरोपी अरुण कुमार मित्तल ने फर्म के बिल पास करने के एवज में शिकायतकर्ता से रिश्वत मांगने की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था।

बयान में कहा गया है कि CBI ने जाल बिछाकर आरोपी को शिकायतकर्ता से कथित रूप से 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए, रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोपी के दिल्ली और लखनऊ परिसरों में तलाशी ली गई। जिसमें 38 लाख रुपये नकद और अन्य संपत्ति बरामद हुई हैं। (वार्ता)

Delhi

आज सुबह दिल्ली के कई स्कूलों में बम होने की PCR कॉल

कल मंगलवार को दिल्ली के एक बड़े स्तर के चाइल्ड स्पेशल हॉस्पिटल में की गई थी बम होने की PCR कॉल इस तरह के PCR कॉल के मायने खंगालने में जुटी दिल्ली पुलिस की कई अन्य यूनिट दिल्ली पुलिस के सूत्र के मुताबिक है ये खबर है \ये कोई साजिश है या किसी की शरारत? […]

Read More
Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More