आंध्र प्रदेश में दो लॉरी की भिडंत में चार लोग जिंदा जले

काकीनाडा।  आंध्र प्रदेश में काकीनाडा जिले के प्रतिपादु मंडल के राष्ट्रीय राजमार्ग पर धर्मवरम के पास शुक्रवार तड़के दो लॉरियों की भिडंत के बाद वाहनों में आग लगने से चार लोगों की जिंदा जल गए हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि एक लॉरी राजमुंदरी में बालू पहुंचाकर वापस लौट रही थी, और तभी अचानक से लॉरी अनियंत्रित हो गई और सड़क के डिवाइडर को पार करने के बाद विपरीत दिशा से आ रही कंटेनर लॉरी से उसकी भिडंत हो गयी।

दोनों वाहनों की भिडंत इतनी जबरदस्त थी, की टकराने के बाद में उनमें आग लग गयी। इस हादसे में दोनों वाहनों के चालक और क्लीनर सहित चार लोग जिंदा जल गए। अग्निशमन विभाग को आग लगने की सूचना मिलते ही विभाग की दमकल गाड़ियां मौंके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि दोनों वाहनों के केबिन में चारों शव जले हुए थे। केवल उनके अवशेष मिले हैं। (वार्ता)

National

दुनिया मानती है, आज का भारत आतंकवाद से अलग तरीके से निपटता है: जयशंकर

नई दिल्ली। दुनिया मानती है कि आज का भारत आतंकवाद से बहुत अलग तरीके से निपटता है। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने मंगलवार को यहां हंसराज कॉलेज में आयोजित ‘विकसित भारत 2047’ कार्यक्रम में यह टिप्पणी की। उन्होंने कहा भारत की छवि मित्रवत, लेकिन निष्पक्ष है, अगर आप आतंकवाद जैसी चुनौती को देखें, तो […]

Read More
National

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में फिलिस्तीनी लोगों के लिए दो-राज्य समाधान का समर्थन दोहराया

नई दिल्ली। भारत ने गुरुवार को इजरायल और फिलिस्तीन के संघर्ष को खत्म करने को लेकर दो-राज्य समाधान के अपने समर्थन को दोहराया। भारत ने संयुक्त राष्ट्र में टू-स्टेट सॉल्यूशन की नई दिल्ली की प्रतिबद्धता पर जोर दिया, जिसमें फिलिस्तीनी लोगों के लिए इजरायल की सुरक्षा आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सुरक्षित सीमाओं के […]

Read More
National Politics

देश के अंदर नक्सलवाद और आतंकवाद का कारण बनीं कांग्रेस की नीतियांः सीएम योगी

अपने सरकारी आवास पर मीडिया से मुखातिब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले- कांग्रेस दिशाहीन थी, अब नेतृत्व विहीन भी हो गई है कांग्रेस के नेता भारत की सभ्यता, संस्कृति को अपमानित करने का करते हैं प्रयासः सीएम महाराष्ट्र दौरे पर जाने से पहले सीएम ने कहा, वहां की राष्ट्रवादी जनता मोदी जी को तीसरा कार्यकाल देने […]

Read More