Statement made at Goa Film Festival : इजराइली डायरेक्टर के ‘द कश्मीर फाइल्स’ को प्रोपेगेंडा बताने पर भड़के अनुपम खेर और विवेक अग्निहोत्री

नया लुक ब्यूरो


इजराइल के डायरेक्टर नादव लापिड के फिल्म द कश्मीर फाइल्स पर विवादित बयान पर बॉलीवुड के कलाकारों ने की आलोचना की है। वहीं भारत में इजरायल के राजदूत ने भी अपने ही फिल्म मेकर लापिड को फटकार लगाई है। ‌पिछले दिनों गोवा फिल्म फेस्टिवल के दौरान नादव लापिड ने द कश्मीर फाइल्स की आलोचना करते हुए इसे घिनौना प्रोपेगेंडा करार दिया था। ‌‌इसे भारत में इजराइल के राजदूत नाओर गिलोन ने ‘शर्मनाक’ बताया और द कश्मीर फाइल्स के फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री ने भी नाराजगी जाहिर की है। इसके अलावा बॉलीवुड कलाकार अनुपम खेर ने भी इजरायली डायरेक्टर के बयान की निंदा की है। ‌गोवा में भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें दुनिया के कोने-कोने से कई फिल्मी हस्तियां पहुंची थीं।

इस इवेंट पर इजरायली फिल्ममेकर नादव लापिड जूरी हेड के तौर पर मौजूद थे। इवेंट पर सब कुछ सही चल रहा था लेकिन इसके अंत होते-होते एक बड़ा विवाद पैदा हो गया। नादव को गोवा फिल्म फेस्टिवल की क्लोजिंग सेरेमनी में संबोधन का मौका मिला और इस दौरान उन्होंने ‘द कश्मीर फाइल्स’ को लेकर विवादित बयान देकर सभी को चौंका दिया। नादव ने कहा- ‘हम सभी 15वीं फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ को देखकर चौंक गए हैं और डिस्टर्ब हो गए हैं। ये हमें एक प्रोपेगेंडा, घिनौनी फिल्म लगी, जो इस तरह के प्रतिष्ठित फिल्म समारोह के कलात्मक प्रतिस्पर्धी सेक्शन के लिए सही नहीं है’। बता दें कि ‘द कश्मीर फाइल्स’, इस फिल्म फेस्टिवल में पिछले हफ्ते ही दिखाई गई थी।

इजराइली फिल्ममेकर का बयान सामने आने के बाद इस पर भारत में इजराइल के राजदूत नाओर गिलोन ने एक वीडियो शेयर किया है और इसके साथ ही नादव लापिद को ओपेन लेटर लिखा है जिसमें उन्होंने 6 लंबे प्वाइंट्स में अपनी बात कही है।‌उन्होंने कहा- ‘नादव लापिद आपको शर्म आनी चाहिए’। पहले प्वाइंट में लिखा है कि नादव ने भारत में मेहमान को भगवान मानने वाली संस्कृति का अपमान किया है और भारतीय फिल्म फेस्टिवल की कुर्सी को गाली दी है। द कश्मीर फाइल्स’ को प्रोपेगेंडा बताने पर बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने ट्वीट कर अपना रिएक्शन सामने रखा है। ट्वीट में लिखा- झूठ का कद कितना भी ऊंचा क्यों न हो, सत्य के मुकाबले में हमेशा छोटा ही होता है।

इसके साथ ही अभिनेता ने फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ से अपनी फोटोज भी शेयर कीं। द कश्मीर फाइल्स के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने सीधे तौर पर विवाद का जिक्र नहीं किया। उन्होंने ट्वीट किया, सत्य सबसे खतरनाक चीज है। यह लोगों को झूठ बोलने पर मजबूर कर सकता है। वहीं दूसरी ओर अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने इजराइली फिल्म मेकर का समर्थन किया है। स्वरा भास्कर शुरू से ही इस फिल्म के विरोध में बयानबाजी करती नजर आई हैं। अब एक बार से विवादों में घिरी इस फिल्म को लेकर उनकी प्रतिक्रिया सामने आई है। उनका कहना है कि पूरी दुनिया को इसकी सच्चाई दिखाई दे रही है। स्वरा भास्कर ने इजरायली फिल्ममेकर नदव लैपिड के बयान के एक लिंक को टैग करते हुए एक ट्वीट किया, जाहिर तौर पर पूरी दुनिया को ये नजर आ रहा है।

Entertainment

बात फिल्म इंड्रिस्ट्री के पहले “एंटी-हीरो” अशोक कुमार की….

शाश्वत तिवारी कलकत्ता से वकालत पढ़े अशोक कुमार को फिल्में देखना बहुत पसंद था। वो क्लास के बाद वे अपने दोस्तों के साथ थियेटर चले जाते थे। तब आई हीरो के. एल. सहगल की दो फिल्मों से वे बहुत प्रभावित हुए – ‘पूरण भगत’ (1933) और ‘चंडीदास’ (1934)। वे तत्कालीन बंगाल में आने वाले भागलपुर […]

Read More
Entertainment

पुण्यतिथि पर विशेषः जब नौशाद ने मुगल-ए-आजम का संगीत देने से कर दिया था मना

पांच मई को दुनिया से रुखसत हुए थे, 25 दिसम्बर 1919 को जन्मे थे नौशाद मुंबई। वर्ष 1960 में प्रदर्शित महान शाहकार मुगल-ए-आजम के मधुर संगीत को आज की पीढ़ी भी गुनगुनाती है लेकिन इसके गीत को संगीतबद्ध करने वाले संगीत सम्राट नौशाद ने पहले मुगल-ए-आजम का संगीत निर्देशन करने से इंकार कर दिया था। […]

Read More
Entertainment

‘पुकार- दिल से दिल तक’ में मुख्य भूमिका निभाएंगी सायली सालुंखे

एक मां और दो बेटियों के जीवन की नई कहानी को देखकर रह जाएंगे दंग मुंबई। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न अपने आगामी शो ‘पुकार दिल से दिल तक’ के साथ दर्शकों का दिल जीतनेके लिए तैयार है, जो प्यार, नुकसान, और मुक्ति की सम्मोहक कहानी है। यह शो जयपुर की पृष्ठभूमि परआधारित है, जहां आधुनिकता परंपरा […]

Read More