विधु विनोद चोपड़ा की 12वीं फेल में काम करेंगे: विक्रांत मैसी

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता विक्रांत मैसी फिल्मकार विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म 12 वीं फेल में काम करते नजर आयेंगे। विधु विनोद चोपड़ा ,अनुराग पाठक की बेस्ट सेलिंग नॉवेल से अडैप्टेड फिल्म ’12वीं फेल’ का निर्माण और निर्देशन कर रहे हैं। यह फिल्म आईपीएस अधिकारी मनोज कुमार शर्मा और IRS  अधिकारी श्रद्धा जोशी की वास्तविक जीवन की कहानी से प्रेरित है।

इस फिल्म में विक्रांत मैसी की मुख्य भूमिका होगी। विधु विनोद चोपड़ा ने कहा, कि यदि एक ईमानदार व्यक्ति सत्ता की पोजीशन में है, तो दुनिया वास्तव में बदल सकती है। यदि यह फिल्म 10 और अधिकारियों को ईमानदारी के लिए कोशिश करने के लिए प्रेरित कर सकती है।  तो 10 और छात्रों को एक्सीलेंस के लिए…तो मुझे विश्वास होगा कि मैं सफल हुआ हूं।

विक्रांत मैसी ने कहा, कि यह हमारे समय की ट्रेजडी है कि सच्चाई और ईमानदारी दुर्लभ है। यह फिल्म सपने देखने वाले सभी छात्रों, उन सभी ईमानदार अधिकारियों के प्रति समर्पण है जो हमारे देश और संविधान की रीढ़ हैं। विधु विनोद चोपड़ा के साथ काम करना एक सपने के सच होने जैसा है और एक बहुत बड़ी चुनौती है क्योंकि वह बेहद अच्छे निर्देशक हैं।(वार्ता)

Entertainment

पुण्यतिथि पर विशेषः जब नौशाद ने मुगल-ए-आजम का संगीत देने से कर दिया था मना

पांच मई को दुनिया से रुखसत हुए थे, 25 दिसम्बर 1919 को जन्मे थे नौशाद मुंबई। वर्ष 1960 में प्रदर्शित महान शाहकार मुगल-ए-आजम के मधुर संगीत को आज की पीढ़ी भी गुनगुनाती है लेकिन इसके गीत को संगीतबद्ध करने वाले संगीत सम्राट नौशाद ने पहले मुगल-ए-आजम का संगीत निर्देशन करने से इंकार कर दिया था। […]

Read More
Entertainment

‘पुकार- दिल से दिल तक’ में मुख्य भूमिका निभाएंगी सायली सालुंखे

एक मां और दो बेटियों के जीवन की नई कहानी को देखकर रह जाएंगे दंग मुंबई। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न अपने आगामी शो ‘पुकार दिल से दिल तक’ के साथ दर्शकों का दिल जीतनेके लिए तैयार है, जो प्यार, नुकसान, और मुक्ति की सम्मोहक कहानी है। यह शो जयपुर की पृष्ठभूमि परआधारित है, जहां आधुनिकता परंपरा […]

Read More
Entertainment

इसी महीने 24 को रिलीज हो जाएगी धांसू फिल्म ‘भैया जी’

मनोज वाजपेयी के नए रूप को देखकर दंग रह जाएंगे दर्शक मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेयी की आने वाली फिल्म ‘भैया जी’ 24 मई को रिलीज होगी। फिल्म का टीजर हाल ही में रिलीज किया है। वीडियो क्लिप में मनोज बाजपेयी को एक्शन अवतार में दिखाया गया है। उन्होंने एक ऐसे व्यक्ति का किरदार निभाया […]

Read More