Cabinet meeting : धामी सरकार ने 4867 करोड़ रुपए के अनुपूरक बजट को मंजूरी दी, कुल 18 महत्वपूर्ण प्रस्ताव किए पारित

दिल्ली MCD में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में चुनाव प्रचार करके लौटे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजधानी देहरादून सचिवालय में सोमवार शाम महत्वपूर्ण महत्वपूर्ण कैबिनेट की बैठक की। कैबिनेट ने 4867 करोड़ रुपए के अनुपूरक बजट को मंजूरी दी है। बैठक में 18 महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए। धामी सरकार ने इन महत्वपूर्ण फसलों को कैबिनेट की मंजूरी दी। अनुपूरक बजट को कैबिनेट ने दी मंजूरी। 4867 करोड़ के अनुपूरक को कैबिनेट की हरी झंडी UJVNL के ढांचा विस्तार को कैबिनेट में प्रस्ताव पारित किए गए। UJVNL में SC के 6 पद बढ़ाए गए। राज्य के सभी बस अड्डों की जमीन परिवहन निगम को हस्तांतरित की जाएगी।

नर्सिंग का मामला नहीं आया कैबिनेट में लीसा उठान पर स्टाम्प शुल्क को 5 प्रतिशत से घटाकर 2 प्रतिशत किया गया। स्मार्ट सिटी परियोजना में ग्रीन बिल्डिंग को मिली मंजूरी। राज्य कैबिनेट में बड़ा फैसला, उम्रकैद की सजा माफी को लेकर बड़ा फैसला, अब पुरुष बंदियों को 14 से 16 साल की सजा काटने के बाद अच्छे आचरण को देखते हुए सरकार कभी भी कर सकती है सजा माफी।पहले 15 अगस्त और 26 जनवरी को सजा होती थी माफी महिला और पुरुष के लिए उम्र कैद की सजा का किया गया बराबर।‌ सत्र की पूर्व में घोषणा होने की वजह से ब्रीफिंग नहीं होगी।

राज्य कॉपरेटिव बैंक, राज्य सहकारी संघ में प्रोपेसर एमडी की हो सकती है नियुक्ति, कैबिनेट ने दी मंजूरी। आरटीई में प्रति छात्र की प्रतिपूर्ति 1300 से बढ़ाकर 1800 रुपए की गई। कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, मंत्री धन सिंह रावत, मंत्री सुबोध उनियाल, मंत्री गणेश जोशी बैठक में शामिल हुए। इससे पहले सीएम धामी ने लैंसडौन में जयहरीखाल के चिणबौ व नैनीडांडा के आंसौ-बाखल में वाटर फाल बनाने व जयहरीखाल में मिनी स्टेडियम बनाने की योजना को स्वीकृति दी। साथ ही महाविद्यालय के लिए चारदीवारी निर्माण व विभिन्न नए विषय खोलने का भरोसा दिलाया। मुख्यमंत्री ने महान विभूति भक्तदर्शन को श्रद्धांजलि अर्पित की और भक्तदर्शन की पुत्री मीरा चौहान को भी सम्मानित किया।

National

दुनिया मानती है, आज का भारत आतंकवाद से अलग तरीके से निपटता है: जयशंकर

नई दिल्ली। दुनिया मानती है कि आज का भारत आतंकवाद से बहुत अलग तरीके से निपटता है। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने मंगलवार को यहां हंसराज कॉलेज में आयोजित ‘विकसित भारत 2047’ कार्यक्रम में यह टिप्पणी की। उन्होंने कहा भारत की छवि मित्रवत, लेकिन निष्पक्ष है, अगर आप आतंकवाद जैसी चुनौती को देखें, तो […]

Read More
National

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में फिलिस्तीनी लोगों के लिए दो-राज्य समाधान का समर्थन दोहराया

नई दिल्ली। भारत ने गुरुवार को इजरायल और फिलिस्तीन के संघर्ष को खत्म करने को लेकर दो-राज्य समाधान के अपने समर्थन को दोहराया। भारत ने संयुक्त राष्ट्र में टू-स्टेट सॉल्यूशन की नई दिल्ली की प्रतिबद्धता पर जोर दिया, जिसमें फिलिस्तीनी लोगों के लिए इजरायल की सुरक्षा आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सुरक्षित सीमाओं के […]

Read More
National Politics

देश के अंदर नक्सलवाद और आतंकवाद का कारण बनीं कांग्रेस की नीतियांः सीएम योगी

अपने सरकारी आवास पर मीडिया से मुखातिब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले- कांग्रेस दिशाहीन थी, अब नेतृत्व विहीन भी हो गई है कांग्रेस के नेता भारत की सभ्यता, संस्कृति को अपमानित करने का करते हैं प्रयासः सीएम महाराष्ट्र दौरे पर जाने से पहले सीएम ने कहा, वहां की राष्ट्रवादी जनता मोदी जी को तीसरा कार्यकाल देने […]

Read More