उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बृजलाल खाबरी के नेतृत्व में भारत जोड़ों यात्रा की तैयारी बैठक : कांग्रेस

लखनऊ। ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का नेतृत्व कर रहे राहुल गांधी छह राज्यों से गुजरते हुए 7वें राज्य में प्रवेश करने वाले हैं। उमड़ता जन-सैलाब इस यात्रा की सफलता बखान कर रहा है। महत्वपूर्ण यह है कि राहुल अपने मन की बात लोगों को नहीं सुनाकर लोगों के मन की बात सुन रहे हैं। साथ ही महंगाई, बेरोजगारी जैसे ज्वलन्त मुद्दे जिस पर दूर-दूर तक सरकार का ध्यान नहीं है उसे उठाकर सरकार पर दूर करने का दबाव बना रहे हैं ताकि जनता में खुशहाली व्याप्त हो सके।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता कृष्णकान्त पाण्डेय ने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा के संदर्भ में छह प्रान्तीय अध्यक्षों के नेतृत्व में यात्रायें निकाली जायेंगी, जिसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी  कई यात्राओं में शामिल होंगे। पाण्डेय ने बताया कि कल 22 नवम्बर, 2022 को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी प्रदेश मुख्यालय में मौजूद रहकर कांग्रेसजनों से मुलाकात कर नगर निकाय चुनाव एवं संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा करेंगे साथ ही प्रदेश में निकलने वाली भारत जोड़ो यात्रा की तैयारी बैठक में भाग लेंगे।

एक अन्य जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता ने बताया कि स्थानीय निकाय चुनाव एवं संगठन की मजबूती को लेकर प्रान्त अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री नकुल दूबे ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में अपने क्षेत्र के समस्त जिला/शहर अध्यक्षों की बैठक की। इसी क्रम में अनिल यादव आज कानपुर में तथा प्रान्तीय अध्यक्ष, पूर्व मंत्री एवं मीडिया एवं कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने नई दिल्ली स्थित अ0भा0 कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कांग्रेसजनों के साथ बैठक की।

Raj Dharm UP

चार जून की प्रतीक्षा, माफिया की उसके बाद नहीं होगी रक्षा

सीएम योगी का बड़ा ऐलान, कहा- चार जून के बाद माफिया मुक्त राज्य घोषित होगा उत्तर प्रदेश अब मटियामेट करने की कसम खा ली है यूपी के सीएम ने, जो कहते हैं वो कर दिखाते हैं योगी ए. अहमद सौदागर लखनऊ। योगी आदित्यनाथ पर विपक्षी दल लगातार आरोप लगाते रहे कि उन्होंने अपने सजातीय अपराधियों […]

Read More
Raj Dharm UP

बड़ी घटना से पसरी सनसनी: पिता ने मां पत्नी सहित पांच लोगों को उतारा मौत के घाट

घटना को अंजाम देने के बाद खुद को गोली मारकर दी जान सीतापुर जिले के मथुरा थाना क्षेत्र के पाल्हापुर गांव में हुई यह घटना ए. अहमद सौदागर लखनऊ। सूबे में अपनों के हाथों अपनों का खून करने का सिलसिला थम नहीं रहा है। राजधानी लखनऊ, देवरिया और बाराबंकी जिले में हुई कई घटनाओं को […]

Read More
Raj Dharm UP

दावे फेल जारी है हैवानियत: तमाम कोशिशों के बावजूद थम नहीं रहीं दुष्कर्म की घटनाएं

हिफाजत बनी चुनौती: राजधानी लखनऊ नाबालिग को बंधक बनाकर गैंगरेप पीड़ित परिवार की तहरीर पर नामजद रिपोर्ट दर्ज ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी में महिलाओं व लड़कियों की हिफाजत चुनौती बनती जा रही है। बीते दिनों हुई कई घटनाओं के मामले शांत भी नहीं पड़े कि राजधानी लखनऊ के ठाकुरगंज क्षेत्र में एक नाबालिग बच्ची […]

Read More