इंडोनेशिया में भूकंप के तेज झटके, 46 लोगों की मौत, 300 से अधिक घायल, मृतकों की बढ़ सकती है संख्या

इंडोनेशिया में आज आए जबरदस्त भूकंप ने 46लोगों की जान ले ली है। जबकि 300 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। इंडोनेशिया में भूकंप से भारी जानमाल के नुकसान हुआ है।‌‌ बताया जा रहा है कि इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में ये भूकंप आया। भूकंप के बाद कुछ लोगों ने जकार्ता के बिजनेस के केंद्र वाले इलाके में कार्यालयों को खाली कर दिया। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.4 थी।

इससे शहर की इमारतें हिल गईं। घायलों में कई की हालत गंभीर बनी हुई है। आशंका जताई जा रही है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। कई स्थानों से इमारतों को नुकसान पहुंचने की सूचनाएं हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इंडोनेशिया के मुख्य द्वीप जावा में सोमवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। सियांजुर में प्रशासन के प्रमुख हरमन सुहरमन ने कहा, अभी अकेले इस शहर में करीब 20 लोगों की मौत हो गई है और कम से कम 300 लोगों का इलाज चल रहा है।

उनमें से ज्यादातर को इमारतों के खंडहरों में फंसने के कारण फ्रैक्चर हुआ है। राहत तथा बचाव कार्य के लिए टीमों को भेजा गया है। 27 करोड़ की आबादी वाले इंडोनेशिया में अक्सर भूकंप आते हैं। इसकी वजह यह है कि यह ‘रिंग ऑफ फायर’ में आता है। यहां कई छोटे-बड़े ज्वालामुखी भी हैं। भूकंप के बाद सुनामी का भी खतरा रहता है।

National

जुलाई में होगा ‘भारत को जानो कार्यक्रम’ 31 मई तक होंगे आवेदन

  नई दिल्ली। भारत को जानो कार्यक्रम (नो इंडिया प्रोग्राम) का 75वां संस्करण 7 से 27 जुलाई 2024 के बीच निर्धारित किया गया है, जिसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 मई है। नो इंडिया प्रोग्राम (KIP) भारतीय प्रवासी युवाओं के लिए विदेश मंत्रालय की एक पहल है। विदेश मंत्रालय के अनुसार, केआईपी का प्राथमिक […]

Read More
National

Big News for AAP: केजरीवाल को कोर्ट से मिली राहत, अब क्या होगा आगे? पढ़ें

लोकसभा चुनाव_2024 के बीच दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत शाश्वत तिवारी दिल्ली शराब घोटाला मामले में जेल में बंद अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिल गई है। सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल को 1 जून तक के लिए अंतरिम […]

Read More
National

सुप्रीम कोर्ट में कल फिर गूंजा, बड़ौदा डाइनामाइट केस !

के. विक्रम राव सुप्रीम कोर्ट में कल (8 मई 2024) न्यायमूर्ति संजीव खन्ना ने पचास वर्ष पुराने बड़ौदा डायनामाइट केस का उल्लेख किया। वे अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका पर विचार कर रहे थे। खंडपीठ के दूसरे जज थे न्यायमूर्ति दीपांकर दत्त। दिल्ली के मुख्यमंत्री के वकील का अनुरोध था कि लोकसभा चुनाव प्रचार हेतु […]

Read More