चमोली में ट्रैकिंग के दौरान मुजफ्फरपुर के डिप्टी कलेक्टर की मौत,

नया लुक ब्यूरो


पटना/मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर में तैनात डिप्टी कलेक्टर विवेक कुमार की चमोली में ट्रेकिंग के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई, बताया जा रहा है कि शरीर में ऑक्सीजन लेवल कम होने की वजह से मौत हुई। तबीयत बिगड़ने पर विवेक कुमार को देवाल के स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है।

बिहार प्रशासनिक सेवा के 2019 बैच के अधिकारी विवेक कुमार 36 अफसरों के दल के साथ उत्तराखंड के चमोली गढ़वालके घेस-नागाड रुट पर ट्रैकिंग के लिए निकले थे। मसूरी के एलबीएस प्रशासनिक एकेडमी में पीसीएस अफसरों की ट्रेनिंग चल रही थी। ट्रेनिंग में शामिल 36 अधिकारियों का दल भी ट्रैकिंग के लिए चमोली गया था। पहले घेस वन विश्राम गृह में दल रुका था, और फिर बुधवार की सुबह ट्रैकिंग के लिए चमोली रवाना हुआ था।

लेकिन सुबह ही अचानक विवेक कुमार की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। डिप्टी कलेक्टर विवेक कुमार को मुजफ्फरपुर में तैनाती के बाद उन्हें नगर सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी मिला था। वहीं विवेक के पिता अरविंद शर्मा पटना में वित्त विभाग में सचिवालय सहायक के पद पर तैनात हैं। विवेक की मौत के बाद से पूरा परिवार सदमे में है। सीमांत जनपद चमोली के देवाल घेस-नागाड ट्रैकिंग रूट पर बिहार कैडर के एक प्रशिक्षु पीसीएस अधिकारी की मौत हो गई। ट्रैकिंग के दौरान अधिकारी की अचानक तबीयत खराब हो गई। उपचार के लिए उन्हें देवाल स्थित स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। माना जा रहा है कि शरीर में आक्सीजन का स्तर कम होने के कारण अधिकारी ने रास्ते में दम तोड़ दिया।

Bihar Politics

बंगाल के पहले बिहार में ढहा था वामपंथियों का गढ़

अब तृणमूल कांग्रेस ने बंगाल से कर दिया वामदलों को साफ केरल के अलावा भारत में नहीं बचा लेफ्ट का अस्तित्व पटना। पहले यह राज्य वामपंथियों का अड्ढा हुआ करता था। लेकिन अब इसे दोष लग चुका है। वो दोष हैं सूबे के विभाजन का। बंटवारें के बाद बिहार में हुए लोकसभा चुनाव में वामदल […]

Read More
Bihar Politics

अबकी बार-केवल एक ही वार, बाकी सभी सीएम और पूर्व सीएम मैदान से बाहर

बिहार में जीतनराम मांझी के अलावा कोई मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री लोकसभा चुनाव में नहीं पटना। आजादी के बाद बिहार में अबतक 23 मुख्यमंत्री बने। इनमे श्रीकृष्ण सिंह, दीप नारायाण सिंह, बिनोदानंद झा, कृष्ण बल्लभ सहाय, महामाया प्रसाद सिन्हा,सतीश प्रसाद सिंह, बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल,भोला पासवान शास्त्री, हरिहर सिंह, दारोगा प्रसाद राय, कर्पूरी ठाकुर, केदार पांडेय,अब्दुल […]

Read More
Bihar

बिहार से राजग ने आठ सांसद को किया बेटिकट, चार नये प्रत्याशी पर लगाया दांव

पटना। बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने आगामी लोकसभा चुनाव में आठ सांसदों को बेटिकट कर दिया वहीं चार नये प्रत्याशी पर दांव लगाया है। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर राजग के प्रमुख घटक दल भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने सभी 17 उम्मीदवार और जनता दल यूनाईटेड (जदयू) ने अपने सभी 16 उम्मीदवारों […]

Read More