भारत जोड़ो यात्रा देश की एकता और अखंडता को बचाने के लिए: बृजलाल खाबरी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता संजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी ने तथा प्रांतीय अध्यक्ष अनिल यादव जी ने अपने प्रभार क्षेत्र जनपद फतेहपुर से आये समाज वादी पार्टी के पूर्व विधानसभा सचिव  विनोद कुमार पासवान, जगदीश गौतम, जगरूप, राम लखन, बिरेन्द्र कुमार, सुश्री सबीना, दीप्ती आर्या, जीतू सहित उनके साथ आये सैकड़ों लोगों को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई।

सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने कहा कि बीजेपी लोकतंत्र और संविधान को कमजोर करने में जुटी है। एकता, समानता और भाईचारे के खिलाफ साजिशें हो रही हैं। आम जनता की गाढ़ी कमाई को विभिन्न तरीकों से निकालकर चंद उद्योगपति मित्रों की जेब में डालने का षड्यंत्र हो रहा है।

इससे चिंतित आज लाखों किसान, युवा,महिलाएं व बच्चें अपने भविष्य और लोकतांत्रिक मूल्यों को बचाने के लिए कांग्रेस पार्टी से तेजी से जुड़ रहें हैं।  आज समूचे भारत में राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी भारत जोड़ो अभियान के तहत देश की एकता अखंडता को बचाने के लिए सड़क से संसद तक संघर्षरत है। सदस्यता कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रशासन प्रभारी दिनेश सिंह, संगठन सचिव अनिल यादव, प्रदेश महासचिव शिव पाण्डेय आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Raj Dharm UP

चार जून की प्रतीक्षा, माफिया की उसके बाद नहीं होगी रक्षा

सीएम योगी का बड़ा ऐलान, कहा- चार जून के बाद माफिया मुक्त राज्य घोषित होगा उत्तर प्रदेश अब मटियामेट करने की कसम खा ली है यूपी के सीएम ने, जो कहते हैं वो कर दिखाते हैं योगी ए. अहमद सौदागर लखनऊ। योगी आदित्यनाथ पर विपक्षी दल लगातार आरोप लगाते रहे कि उन्होंने अपने सजातीय अपराधियों […]

Read More
Raj Dharm UP

बड़ी घटना से पसरी सनसनी: पिता ने मां पत्नी सहित पांच लोगों को उतारा मौत के घाट

घटना को अंजाम देने के बाद खुद को गोली मारकर दी जान सीतापुर जिले के मथुरा थाना क्षेत्र के पाल्हापुर गांव में हुई यह घटना ए. अहमद सौदागर लखनऊ। सूबे में अपनों के हाथों अपनों का खून करने का सिलसिला थम नहीं रहा है। राजधानी लखनऊ, देवरिया और बाराबंकी जिले में हुई कई घटनाओं को […]

Read More
Raj Dharm UP

दावे फेल जारी है हैवानियत: तमाम कोशिशों के बावजूद थम नहीं रहीं दुष्कर्म की घटनाएं

हिफाजत बनी चुनौती: राजधानी लखनऊ नाबालिग को बंधक बनाकर गैंगरेप पीड़ित परिवार की तहरीर पर नामजद रिपोर्ट दर्ज ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी में महिलाओं व लड़कियों की हिफाजत चुनौती बनती जा रही है। बीते दिनों हुई कई घटनाओं के मामले शांत भी नहीं पड़े कि राजधानी लखनऊ के ठाकुरगंज क्षेत्र में एक नाबालिग बच्ची […]

Read More