बाल दिवस पर शाहजहांपुर जेल में हुई बच्चों की प्रतियोगिताएं

महिला बंदियो ने गीत, भजन व नृत्य पेश कर बनाया रंगारंग माहौल


लखनऊ। बाल दिवस के मौके पर सोमवार को शाहजहांपुर जेल की महिला बैरक में महिला बंदियों व उनके साथ रह रहे बच्चों के बीच खेल-कूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के विजेता बच्चों व महिलाओ को पुरस्कार भेंट किए गए। बच्चों के बीच 100 मीटर दौड, लेमन स्पून रेस आयोजित किए गए।

महिला बंदियों के बीच 100 मीटर दौड़, खोखो, बैलून रेस, म्यूजिकल चेयर, पासिंग द पास आदि आयोजित की गई। इस अवसर पर महिला बंदियों ने भजन, गाने एवं नृत्य भी प्रस्तुत कर मनोरंजन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, शाहजहांपुर ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

बच्चों को उनके पसंदीदा खाद्य पदार्थ-चाकलेट, बिस्कुट, चिप्स व कुरकुरे भेंट किए गए। सभी महिला बंदियों को मिष्ठान,समोसे व चाय उपलब्ध कराकर जलपान कराया गया।

इस मोके पर जेल अधीक्षक मिजाजीलाल, जेलर राजेश कुमार राय, डिप्टी जेलर रामा देवी व अन्य कर्मियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने मे सहयोग किया। सभी महिलाएं व बच्चे कार्यक्रम में शामिल होकर बहुत खुश हुए। जेल प्रशासन का कार्यक्रम आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य-बंदियों में सकारात्मकता लाना, मनोरंजन करना व तनाव व अवसाद कम करना था। जिसमें जेल प्रशासन सफल रहा।

Raj Dharm UP

दावे फेल जारी है हैवानियत: तमाम कोशिशों के बावजूद थम नहीं रहीं दुष्कर्म की घटनाएं

हिफाजत बनी चुनौती: राजधानी लखनऊ नाबालिग को बंधक बनाकर गैंगरेप पीड़ित परिवार की तहरीर पर नामजद रिपोर्ट दर्ज ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी में महिलाओं व लड़कियों की हिफाजत चुनौती बनती जा रही है। बीते दिनों हुई कई घटनाओं के मामले शांत भी नहीं पड़े कि राजधानी लखनऊ के ठाकुरगंज क्षेत्र में एक नाबालिग बच्ची […]

Read More
Central UP Raj Dharm UP

मंत्री हलकान, प्रशासन परेशान, दो माह में आधा दर्जन बंदियों ने की जेल में आत्महत्या

जेलों में बंदियों की आत्महत्याओं पर एक्शन में जेलमंत्री! प्रमुख सचिव और डीजी जेल को घटनाएं रोकने के दिए निर्देश दो माह में आधा दर्जन बंदियों ने की जेल में आत्महत्या राकेश यादव लखनऊ। प्रदेश की जेलों में बंदियों के आत्महत्याओं की घटना को जेलमंत्री ने गंभीरता से लिया है। जेलमंत्री ने विभाग के आला […]

Read More
Raj Dharm UP

बैंकॉक से DEPORT स्क्रैप माफिया खेलने लगा खेल, अब इस कदम से मचा हड़कंप

खबर मिलते ही जेल प्रशासन में मचा हड़कंप, हाई सुरक्षा बैरक में रखा गया काना  रवि काना और काजल को पुलिस रिमांड पर लेकर करेगी पूछताछ रवि – सुंदर भाटी गिरोह के बीच चल दुश्मनी की बात आई सामने, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस  ए अहमद सौदागर लखनऊ । सूबे की जेलों में हाई सुरक्षा […]

Read More