प्राकृतिक खेती आज की आवश्यकता: योगी

राजीव पांडेय


गोरखपुर। गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने दौरे के दूसरे दिन कृषि विभाग द्वारा आयोजित मंडलीय रवि उत्पादकता समीक्षा गोष्ठी 2022 का शुभारंभ किया इस कृषि सम्मेलन में गोरखपुर, बस्ती ,आजमगढ़ एवं देवीपाटन मंडल के किसानों ने हिस्सा लिया । गोष्ठी में किसानों एवं महिला समूह द्वारा उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई गई जिसका मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निरीक्षण भी किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बच्चों का अन्नप्राशन के साथ-साथ महिलाओं का गोद भराई भी किया। मुख्यमंत्री ने शासन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के लाभान्वित किसानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

इस गोष्ठी में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख, मंत्री संजय निषाद, सांसद रवि किशन सहित जनप्रतिनिधि गण उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश देश की आबादी का सबसे बड़ा राज्य है और खेती किसानी यहां आमदनी का एक प्रमुख जरिया रहा है देश और दुनिया में सबसे ज्यादा उर्वरा भूमि और अच्छा जल संसाधन हमारे पास मौजूद है देश के 20% खाद्यान्न उत्पादन का कार्य उत्तर प्रदेश करता है।

जेल के बाहर की दुनिया देखने को तरसेंगे यूपी के दुर्दांत अपराधी

उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  द्वारा किसानों की आय दोगुनी करने का कार्य किया जा रहा है। रवि की फसल देश के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होती है और उसमें मुख्य फसल गेहूं की है गेहूं उत्पादन में उत्तर प्रदेश नंबर वन है और अन्य फसलों में भी उत्तर प्रदेश की एक अहम भूमिका है। आज प्राकृतिक खेती पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है प्राकृतिक खेती एक प्रकार की जीरो बजट खेती है यह गौ आधारित खेती है इसके बहुत अच्छे परिणाम आ रहे हैं और उस परिणाम को ध्यान में रखते हुए कार्य करने की आवश्यकता है कोरोना काल में अकेले कृषि सेक्टर ऐसा था जिसकी प्रोडक्टिविटी बढ़ी और अन्नदाता किसानों ने इस विपत्ति में दुनिया को निराश नहीं होने दिया आज उसका परिणाम हम सबके सामने है खेती से अन्य पैदा होता रहा तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  ने प्रधानमंत्री अन्न योजना के माध्यम से हर गरीब को फ्री में राशन उपलब्ध कराने का कार्य किया यह दुनिया की सबसे बड़ी स्कीम थी। किसानों के जीवन में परिवर्तन लाने के लिए उन्हें MSP का लाभ दिया जा रहा है।

Purvanchal

बदला मिजाज: अरे ये कैसा जुनून हर रिश्ते का खून, टूटते संयम के साथ टूट रहा भरोसा भी

राजधानी लखनऊ और देवरिया जिले में हुई घटना से फिर दहला दिल नन्हे खान देवरिया। महत्वाकांक्षा अब रिश्तों पर भारी है। बदलते परिवेश में संयुक्त परिवार की अवधारणा खत्म होने के साथ ही आपसी विश्वास भी दरकता जा रहा है। लालच, तनाव, आपसी खींचतान, नफ़रत, शक या फिर वजह कुछ और हो, लेकिन कड़वा सच […]

Read More
Purvanchal

डीएम ने स्वीप कार्यक्रम अन्तर्गत सेल्फी प्वाइंट एवं हस्ताक्षर अभियान का किया शुभारंभ

  मतदाताओं को मतदान करने की दिलाई शपथ अधिक से अधिक मतदान करने का किया आवाहन देवरिया 06 मई। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर स्वीप कार्यक्रम अन्तर्गत लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के मतदान में शत-प्रतिशत मतदाताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अखण्ड प्रताप सिंह ने सदर तहसील में जिला प्रशासन […]

Read More
Purvanchal

रोड शो कर वीरेंद्र चौधरी ने दिखाया दम

सत्ता के लिए मोदी ने लगा दी अपने ही नागरिकों के जान की बाजी,वीरेंद्र चौधरी “झूठा है मोदी का नारी शक्ति का राग,दुराचारी सांसद को रखते हैं साथ” महराजगंज। लोकसभा के इंडिया एलायंस उम्मीदवार व कांग्रेस विधायक वीरेंद्र चौधरी ने बुधवार को सैकड़ों चौपहिया वाहनों के साथ रोड शो कर अपनी दमदार उपस्थिति का एहसास […]

Read More