इंजीनियर भीमराज ने किया बुद्ध प्रतिमा का अनावरण

बुृद्ध के बताए रास्ते पर चलकर आगे बढ़े समाज


लखनऊ। जलनिगम के रिटायर इंजीनियर भीमराज ने रविवार को उन्नाव के आसोहा में बुद्ध प्रतिमा का अनावरण एवं बौद्ध विहार का उद्घाटन किया। इस अवसर पर एक धम्मसभा की ओ से गरीबों को कंबल वितरण भी किया गया। उन्होंने समाज के लोगों से अपील की कि वह गौतमबुद्ध के मार्ग पर चलकर समाज की प्रगति के लिए कार्य करें। सभा में मुख्य वक्ता इंजीनियर भीमराज ने कहा कि धम्मसभा में सभी लोग तथागत बुद्ध का मार्ग मध्यम मार्ग श्रेष्ठ आष्टांगिक मार्ग का अनुृकरण करें।

इसमें सम्यक दृष्टि, सम्यक संकल्प, सम्यक वचन, सम्यक कर्म, सम्यक आजीविका, सम्यक व्यायाम, सम्यक स्मृति एवं सम्यक समाधि है। बुद्ध ने जीवन के चार आर्य सत्य से परिचय कराया। दुख आर्य सत्य दुख समुदय आर्य सत्य, दुख निरोध आर्य सत्य, दुख निरोधगामिनी पटिपदा आर्य सत्य के चार आर्य सत्य को अनुभूति पर उतारना होता है। मध्यम मार्ग पर चलने वाला व्यक्ति ही इन चार आर्य सत्य को अनुभूति पर उतार सकता है।

आर्य अष्टांगिक मार्ग भगवान बुद्ध की अद्भुत खोज है। सभी दुखों से वर्तमान जीवन में ही मुक्ति पाने के लिए तथा इसी जीवन में वास्तविक सुख शांति को प्राप्त करने के लिए भगवान बुद्ध ने आर्य अष्टांगिक मार्ग बताया है। अष्टांगिक मार्ग सार्वजनीन मार्ग है क्योंकि यह प्रकृति के नियमों पर आधारित है। जिसका हम सभी को अनुसरण चाहिए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति खेमकरन साहब, विशिष्ट अतिथि सीएल कुरील, डा. रामकुमार, पीपी गौतम, एवं काफी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का आयोजन अंगन प्रसाद एवं शशी किरन ने किया।

Central UP

अब लखनऊ घूमने जाने पर अच्छी जगह ठहरने की चिंता खत्म

लखनऊ में छुट्टियाँ मनाने जा रहे हैं, तो अच्छी जगह ठहरने की चिंता छोड़ दीजिए लखनऊ। बीते कुछ वर्षों में नवाबों के शहर, लखनऊ में पर्यटन काफी तेजी से बढ़ा है। ऐसे में, अपने शहर से बाहर जाने पर व्यक्ति यही चाहता है कि उसे ठहरने की उत्तम व्यवस्था मिले, जहाँ उसे बेहतर आराम मिले, […]

Read More
Central UP

राजधानी की जिला जेल का हालः कमाई का रिकार्ड बना रहे लखनऊ जेल अफसर!

अमीरों को दी जा रही अतिरिक्त सुविधाएं, गरीब बंदियों का हो रहा शोषण मानवता शर्मसारः राशन में कटौती कर कैंटीन से बढ़ा रहे आमदनी राकेश यादव लखनऊ। राजधानी की जिला जेल में अधिकारियों ने मानवता को शर्मसार कर दिया है। इस जेल के अफसर कमाई का रिकॉर्ड बनाने में जुटे हुए हैं। एक तरफ जेल […]

Read More
Central UP

LPS की छात्रा नशरा फातमा ने बढ़ाया मान, कहा- मेहनत की सफलता की कुंजी

ए अहमद सौदागर लखनऊ। कहते हैं कि प्रतिभा को केवल एक मौके की तलाश होती है। बस एक ब्रेक और वो अव्वल। कुछ इसी राह पर चलीं नशरा फातिमा और राजधानी के मशहूर विद्यालय लखनऊ पब्लिक स्कूल में इंटरमीडिएट की परीक्षा 90 फीसदी अंकों के साथ पास की। उनकी इस सफलता मां-बाप सहित पूरा कुनबा […]

Read More