सपा बसपा बेअसर, निकाय चुनाव में BJP को चुनौती देगी कांग्रेस: बृजलाल खाबरी

लखनऊ। नगर निकाय चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए दो दिवसीय दौरे पर प्रयागराज पहुचें कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी का जोरदार स्वागत किया गया। शुक्रवार को जीरो रोड स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर यूपी कांग्रेस अध्यक्ष बृजलाल खाबरी का पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को एकजुट होने की सीख दी। पार्टी दफ़्तर पर आयोजित सभा में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए बृजलाल खाबरी ने कहा की निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को कांग्रेस पार्टी ही असल चुनौती पेश कर रही है। सपा बसपा जैसे दल बेअसर साबित होंगे।

वहीं, उन्होंने प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था बेहद खराब है लेकिन सरकार के कान में जूं तक नहीं रेंग रही है। उन्होंने आगे कहा जिले के सरकारी अस्पताल में मरीजों के लिए कोई सुविधा नहीं है। खाबरी ने कहा कि जिस तरह से जनपद में डेंगू फैल रहा है। उस तरह से इलाज हेतु मरीजों के लिए उचित व्यवस्था नहीं है। हालात यह है कि मरीजों को मौसमी का जूस चढ़ाया जा रहा है और कहा जा रहा है तीन दिन में प्लेटलेट्स बढ़ जाएंगी।

ये भी पढ़ें

नहीं थम रही डेंगू से होने वाली मौतें:  कांग्रेस

इसके बाद यूपी कांग्रेस चीफ आलोपीबाग स्थित पटेल सेवा संस्थान में आयोजित दलित, अल्पसंख्यक, पिछड़ा वर्ग सम्मेलन को सम्बोधित किया। यहाँ उन्होंने पूर्व गृह मंत्री सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर लोगो को कांग्रेस का समर्थन करने की अपील की। इसके बाद शहर के अन्य कार्यक्रमों में शामिल हुए। इस दौरान आयोजित सभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अरुण तिवारी और सुरेश यादव और संचालन जिला प्रवक्ता हसीब अहमद ने किया।

इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष मक़सूद खान, प्रदेश महासचिव राघवेंद्र सिंह, सुधाकर तिवारी, अरुण तिवारी, सुरेश यादव, मुकुंद तिवारी, संजय तिवारी, वसीम अंसारी, हसीब अहमद, मंजू संत, रजनीश विश्रामदास, मनीष मिश्रा, रामकिशुन पटेल, फुजैल हाश्मी, देवी पाण्डेय, ओमप्रकाश तिवारी, विजय यादव, मनोज पासी, रामछबीले मिश्रा, विवेक पाण्डेय, सिद्धनाथ मौर्य, आशीष पाण्डेय, राकेश पटेल, देवेंद्र कुमार, बृजेश सिंह, राजीव द्विवेदी, नारायण दुबे, रईस अहमद, गुड्डू द्विवेदी, शुभम शुक्ला, रवि पाण्डेय, दिनेश सोनी, नागेश पाण्डेय, जितेश मिश्रा, एहतेशाम अहमद, समेत आदि लोग मौजूद रहे।

Raj Dharm UP

चार जून की प्रतीक्षा, माफिया की उसके बाद नहीं होगी रक्षा

सीएम योगी का बड़ा ऐलान, कहा- चार जून के बाद माफिया मुक्त राज्य घोषित होगा उत्तर प्रदेश अब मटियामेट करने की कसम खा ली है यूपी के सीएम ने, जो कहते हैं वो कर दिखाते हैं योगी ए. अहमद सौदागर लखनऊ। योगी आदित्यनाथ पर विपक्षी दल लगातार आरोप लगाते रहे कि उन्होंने अपने सजातीय अपराधियों […]

Read More
Raj Dharm UP

बड़ी घटना से पसरी सनसनी: पिता ने मां पत्नी सहित पांच लोगों को उतारा मौत के घाट

घटना को अंजाम देने के बाद खुद को गोली मारकर दी जान सीतापुर जिले के मथुरा थाना क्षेत्र के पाल्हापुर गांव में हुई यह घटना ए. अहमद सौदागर लखनऊ। सूबे में अपनों के हाथों अपनों का खून करने का सिलसिला थम नहीं रहा है। राजधानी लखनऊ, देवरिया और बाराबंकी जिले में हुई कई घटनाओं को […]

Read More
Raj Dharm UP

दावे फेल जारी है हैवानियत: तमाम कोशिशों के बावजूद थम नहीं रहीं दुष्कर्म की घटनाएं

हिफाजत बनी चुनौती: राजधानी लखनऊ नाबालिग को बंधक बनाकर गैंगरेप पीड़ित परिवार की तहरीर पर नामजद रिपोर्ट दर्ज ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी में महिलाओं व लड़कियों की हिफाजत चुनौती बनती जा रही है। बीते दिनों हुई कई घटनाओं के मामले शांत भी नहीं पड़े कि राजधानी लखनऊ के ठाकुरगंज क्षेत्र में एक नाबालिग बच्ची […]

Read More