रवि किशन ने महादेव का गोरखपुर की शूटिंग शुरू की

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के मेगा स्टार और सांसद रवि किशन ने अपनी पैन इंडिया फिल्म महादेव का गोरखपुर की शूटिंग शुरू कर दी है। रवि किशन एक पैन इंडिया फिल्म महादेव का गोरखपुर लेकर आ रहे हैं। रवि किशन ने इस फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज किया। पोस्टर पर रवि साधु के गेटअप में हाथ में त्रिशूल थामे नजर आ रहे हैं। पास में नंदी को दिखाया गया है। पृष्ठभूमि में भगवान शंकर की मुखाकृति नजर आ रही है। महादेव का गोरखपुर का निर्देशन राजेश मोहनन कर रहे हैं। यह फिल्म भोजपुरी, हिंदी ,तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में 2023 में रिलीज होगी।

रवि किशन ने इंस्टाग्राम पर मोशन पोस्टर शेयर कर लिखा, कि भोजपुरी से अपनी पहली पैन इंडिया फिल्म, जो छह भाषाओं में रिलीज होगी, फर्स्ट लुक मोशन पोस्टर शेयर करके बहुत प्रसन्नता हो रही है। आपका सपोर्ट और आशीर्वाद चाहिए। हर हर महादेव।  फिल्म महादेव का गोरखपुर में रवि किशन, प्रमोद पाठक , लाल, राजश्री पोनप्पा , किशोर ,मानसी सहगल, सुशील सिंह, विनीत विशाल, रविशंकर खरे की अहम भूमिका है।निर्माता प्रीतेश शाह और सलिल शंकरन हैं। फिल्म की कहानी सनारायन ने लिखी है। DOP अरविंद सिंह एवं फिल्म में संगीत अगम अग्रवाल ने दिया है। (वार्ता)

Entertainment

बात फिल्म इंड्रिस्ट्री के पहले “एंटी-हीरो” अशोक कुमार की….

शाश्वत तिवारी कलकत्ता से वकालत पढ़े अशोक कुमार को फिल्में देखना बहुत पसंद था। वो क्लास के बाद वे अपने दोस्तों के साथ थियेटर चले जाते थे। तब आई हीरो के. एल. सहगल की दो फिल्मों से वे बहुत प्रभावित हुए – ‘पूरण भगत’ (1933) और ‘चंडीदास’ (1934)। वे तत्कालीन बंगाल में आने वाले भागलपुर […]

Read More
Entertainment

पुण्यतिथि पर विशेषः जब नौशाद ने मुगल-ए-आजम का संगीत देने से कर दिया था मना

पांच मई को दुनिया से रुखसत हुए थे, 25 दिसम्बर 1919 को जन्मे थे नौशाद मुंबई। वर्ष 1960 में प्रदर्शित महान शाहकार मुगल-ए-आजम के मधुर संगीत को आज की पीढ़ी भी गुनगुनाती है लेकिन इसके गीत को संगीतबद्ध करने वाले संगीत सम्राट नौशाद ने पहले मुगल-ए-आजम का संगीत निर्देशन करने से इंकार कर दिया था। […]

Read More
Entertainment

‘पुकार- दिल से दिल तक’ में मुख्य भूमिका निभाएंगी सायली सालुंखे

एक मां और दो बेटियों के जीवन की नई कहानी को देखकर रह जाएंगे दंग मुंबई। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न अपने आगामी शो ‘पुकार दिल से दिल तक’ के साथ दर्शकों का दिल जीतनेके लिए तैयार है, जो प्यार, नुकसान, और मुक्ति की सम्मोहक कहानी है। यह शो जयपुर की पृष्ठभूमि परआधारित है, जहां आधुनिकता परंपरा […]

Read More