तस्करी कर भारत लाया जा रहा नेपाल मेड गुटखा बरामद, तस्कर फरार

राजेश जायसवाल


महराजगंज। सोनौली चौकी  की पुलिस ने सीमा पर तस्करी कर भारत लाए जा रहे करीब एक लाख रूपये मूल्य का नेपाली गुटखा  बरामद किया है। तस्कर पुलिस को देखते ही गुटखे से भरे बोरे को फेंक कर नेपाल भाग गये। बरामद माल को पुलिस ने  कस्टम विभाग को सौंप दिया।  मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को शाम करीब चार बजे सोनौली सीमा के रास्ते नेपाल से तस्करी कर कुछ तस्कर बोरे मे भर कर नेपाली गुटखा व पान मसाला भारत ला रहे थे।

पुलिस ने जांच के लिए रोकना चाहा तो तस्कर बोरे मे भरे सामान को फेंक वापस नेपाल भाग गये। बोरे को खोल कर सामानों की जांच की गई तो  पता चला कि  बोरे में भरा सामान नेपाल निर्मित गुटखा पान मसाला है। सोनौली चौकी इंचार्ज  मनीषा सिंह का कहना है कि उन्हें जानकारी मिली है कि नेपाल मेड टूथ पेस्ट,क्रीम, स्नेक्स वह अन्य प्रकार के कास्मेटिक सामान नेपाल से तस्करी कर भारत लाया जा रहा है। तस्करी के ऐसे सामानों का बड़ा बाजार सीमावर्ती भारतीय कस्बे हैं। इस जानकारी को संज्ञान में आने के बाद उन्होंने अपने सहयोगियों को इस पर नजर रखने को कहा है। नेपाली मेड रोजमर्रा के ये सामान नेपाल में अपेक्षाकृत काफी सस्ते मिलते हैं लेकिन भारतीय बाजारों में इसे भारत निर्मित वस्तुओं के भाव बेंचे जा रहे हैं।

इससे तस्कर और व्यापारी भारी मुनाफा कमा रहे हैं जबकि ग्राहक ठगा जा रहा है। जांच पड़ताल के क्रम में नेपाल मेड गुटखा बरामद हुआ जिसकी कीमत करीब एक लाख रूपये के आसपास है। चौकी इंचार्ज ने कहा चूंकि तस्कर माल फेंक कर नेपाल की ओर फरार हो गए लिहाजा बरामद गुटखा लावारिस हाल में अग्रिम कार्रवाई के लिए कस्टम विभाग को सौंप दिया गया है।

Purvanchal

बदला मिजाज: अरे ये कैसा जुनून हर रिश्ते का खून, टूटते संयम के साथ टूट रहा भरोसा भी

राजधानी लखनऊ और देवरिया जिले में हुई घटना से फिर दहला दिल नन्हे खान देवरिया। महत्वाकांक्षा अब रिश्तों पर भारी है। बदलते परिवेश में संयुक्त परिवार की अवधारणा खत्म होने के साथ ही आपसी विश्वास भी दरकता जा रहा है। लालच, तनाव, आपसी खींचतान, नफ़रत, शक या फिर वजह कुछ और हो, लेकिन कड़वा सच […]

Read More
Purvanchal

डीएम ने स्वीप कार्यक्रम अन्तर्गत सेल्फी प्वाइंट एवं हस्ताक्षर अभियान का किया शुभारंभ

  मतदाताओं को मतदान करने की दिलाई शपथ अधिक से अधिक मतदान करने का किया आवाहन देवरिया 06 मई। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर स्वीप कार्यक्रम अन्तर्गत लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के मतदान में शत-प्रतिशत मतदाताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अखण्ड प्रताप सिंह ने सदर तहसील में जिला प्रशासन […]

Read More
Purvanchal

रोड शो कर वीरेंद्र चौधरी ने दिखाया दम

सत्ता के लिए मोदी ने लगा दी अपने ही नागरिकों के जान की बाजी,वीरेंद्र चौधरी “झूठा है मोदी का नारी शक्ति का राग,दुराचारी सांसद को रखते हैं साथ” महराजगंज। लोकसभा के इंडिया एलायंस उम्मीदवार व कांग्रेस विधायक वीरेंद्र चौधरी ने बुधवार को सैकड़ों चौपहिया वाहनों के साथ रोड शो कर अपनी दमदार उपस्थिति का एहसास […]

Read More