मुंबई छोड़ने पर इमोशनल हुयी प्रियंका चोपड़ा

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा मुंबई छोड़ने पर इमोशनल हो गयी हैं। प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस के साथ विदेश में रहती हैं। प्रियंका चोपड़ा इन दिनों मुंबई में अपना वक्त बिता रही थी। मुंबई छोड़ते वक्त प्रियंका काफी इमोशनल नजर आईं, जिसका एक वीडियो प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में उन्होंने अपनी मुंबई की जर्नी की एक झलक दिखाई है, जिसमें वह काफी इमोशनल भी नजर आ रही हैं।

वीडियो को शेयर करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में लिखा, कि मुंबई का सफर पूरा हुआ,घर की बात ही अलग होती है। सच में घर वापस लौटने से बढ़कर कोई एहसास नहीं होता, इन पिछले कुछ दिनों में, मुझे जो प्यार और सपोर्ट मिला है, उससे मैं बहुत इंप्रेस हूं। मैं ईमानदारी से कह सकती हूं कि यदि आप सभी मेरी टीम के लिए नहीं होते, तो मुझे नहीं पता कि मैं कहां होती। (वार्ता)

Entertainment

पुण्यतिथि पर विशेषः जब नौशाद ने मुगल-ए-आजम का संगीत देने से कर दिया था मना

पांच मई को दुनिया से रुखसत हुए थे, 25 दिसम्बर 1919 को जन्मे थे नौशाद मुंबई। वर्ष 1960 में प्रदर्शित महान शाहकार मुगल-ए-आजम के मधुर संगीत को आज की पीढ़ी भी गुनगुनाती है लेकिन इसके गीत को संगीतबद्ध करने वाले संगीत सम्राट नौशाद ने पहले मुगल-ए-आजम का संगीत निर्देशन करने से इंकार कर दिया था। […]

Read More
Entertainment

‘पुकार- दिल से दिल तक’ में मुख्य भूमिका निभाएंगी सायली सालुंखे

एक मां और दो बेटियों के जीवन की नई कहानी को देखकर रह जाएंगे दंग मुंबई। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न अपने आगामी शो ‘पुकार दिल से दिल तक’ के साथ दर्शकों का दिल जीतनेके लिए तैयार है, जो प्यार, नुकसान, और मुक्ति की सम्मोहक कहानी है। यह शो जयपुर की पृष्ठभूमि परआधारित है, जहां आधुनिकता परंपरा […]

Read More
Entertainment

इसी महीने 24 को रिलीज हो जाएगी धांसू फिल्म ‘भैया जी’

मनोज वाजपेयी के नए रूप को देखकर दंग रह जाएंगे दर्शक मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेयी की आने वाली फिल्म ‘भैया जी’ 24 मई को रिलीज होगी। फिल्म का टीजर हाल ही में रिलीज किया है। वीडियो क्लिप में मनोज बाजपेयी को एक्शन अवतार में दिखाया गया है। उन्होंने एक ऐसे व्यक्ति का किरदार निभाया […]

Read More