राहुल की भारत जोड़ो यात्रा से कांग्रेस पार्टी में नयी उर्जा का संचार : जयराम

जोगीपेट/तेलंगाना । अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के प्रचार एवं मीडिया प्रभारी महासचिव जयराम रमेश ने शनिवार को दावा किया कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से पार्टी को एक नयी उर्जा का संचार मिला है। रमेश ने यहां प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि भारत जोड़ो यात्रा यात्रा किसी चुनावी उद्देश्य के लिए नहीं और देश में चाहे वह विधानसभा चुनाव हो या उपचुनाव हो, यह पूरी तरह से अलग है। उन्होंने उम्मीद जतायी कि यात्रा जनवरी के अंत तक या फरवरी 2023 के मध्य तक पूरी हो जायेगी।

उन्होंने कहा कि गांधी ने तेलंगाना में बड़ी संख्या में किसानों, दलित समूहों, आदिवासी समूहों, छात्रों, बुद्धिजीवियों तथा सार्वजनिक क्षेत्र के कर्मचारियों से मुलाकात की है, जिनसे सैकड़ों अभ्यावेदन मिले हैं और अब उन पर आगे की कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने कहा कि तेलंगाना में भारत जोड़ो यात्रा सफल रही और यात्रा को जनता का जबरदस्त प्रतिसाद मिला। यह राज्य कांग्रेस पार्टी के लिए एक बूस्टर के रूप में कार्य करेगा।

उन्होंने तेलंगाना में केसीआर और केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार को ‘डबल ईंजन सरकार बताया और कहा कि इनके नेतृत्व वाली दोनों सरकारों के लिए उल्टी गिनती शुरू हो गयी है। उन्होंने आरोप लगाया कि तीन नवंबर को हुए मुनुगोड़े उपचुनाव में भाजपा ने ‘ऑपरेशन कमल’ और KCR  ने ‘ऑपरेशन कैक्टस’ चलाया। उन्होंने यह भी कहा कि आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में YSRCP, तेलुगू देशम पार्टी और तेलंगाना राष्ट्र समिति जैसे क्षेत्रीय दल ‘मैच फिक्सिंग’ पार्टियां हैं और इनकी भाजपा के साथ अच्छी ट्यूनिंग है। उन्होंने जोर दिया कि ये सभी क्षेत्रीय दल ईडी, इनकम टैक्स और CBI से डरे हुए हैं। इसलिए अगर भाजपा से कोई ड़ सकती है तो वह कांग्रेस ही है। (वार्ता)

International National

सार्क महासचिव का भारत दौरा: सदस्य देश की पहली आधिकारिक यात्रा

नई दिल्ली। दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (सार्क) के महासचिव मोहम्मद गुलाम सरवर का बुधवार को पांच दिवसीय भारत दौरा संपन्न हुआ। इस दौरान उन्होंने विदेश राज्य मंत्री राजकुमार रंजन सिंह, विदेश सचिव विनय क्वात्रा और विदेश मंत्रालय में सचिव (पूर्व) जयदीप मजूमदार के साथ क्षेत्रीय सहयोग के विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। विदेश […]

Read More
National

अफ्रीका पर भारत-अमेरिका वार्ता, महाद्वीप के विकास पर मंथन

नई दिल्ली। अफ्रीका पर भारत-अमेरिका वार्ता का दूसरा दौर बुधवार को वाशिंगटन डीसी में संपन्न हुआ। दो दिवसीय वार्ता विशेष रूप से भारत की जी20 की अध्यक्षता के दौरान अफ्रीकी संघ को जी20 के स्थायी सदस्य के रूप में शामिल करने के बाद भारत-अमेरिका के बीच इस तरह की पहली भागीदारी के रूप में एक […]

Read More
National

जुलाई में होगा ‘भारत को जानो कार्यक्रम’ 31 मई तक होंगे आवेदन

  नई दिल्ली। भारत को जानो कार्यक्रम (नो इंडिया प्रोग्राम) का 75वां संस्करण 7 से 27 जुलाई 2024 के बीच निर्धारित किया गया है, जिसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 मई है। नो इंडिया प्रोग्राम (KIP) भारतीय प्रवासी युवाओं के लिए विदेश मंत्रालय की एक पहल है। विदेश मंत्रालय के अनुसार, केआईपी का प्राथमिक […]

Read More