यूपी में 10 साल के लड़के ने पोर्न वीडियो देखकर सात साल की मासूम से किया रेप

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बता दें कि एक 10 साल के लड़के ने मोबाइल पर पोर्न वीडियो देख सात साल की बच्ची से दुष्कर्म किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी लड़का और पीड़ित बच्ची एक ही स्कूल में पढ़ते हैं। जब पीड़ित बच्ची ने रोते हुए अपने परिवार वालों को मामले की जानकारी दी तो परिजन बच्ची को लेकर थाने पहुंच गए।

मामले की जानकारी होने के बाद पुलिस ने आरोपी लड़के को पकड़ लिया है। यह मामला सहायल थाना क्षेत्र का है। जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया जाएगा। आरोपी वहीं पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि लड़के ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। पुलिस पूछताछ करने के बाद लड़के को जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया जाएगा। इसके साथ ही बच्ची को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है।

ये भी पढ़ें

मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म

घटना के दौरान बच्ची के माता-पिता दवाई लेने के लिए सहायल गए हुए थे। इस दौरान सात साल की मासूम घर पर अकेली थी। पीड़ित बच्ची के पिता ने बताया कि वह प्राथमिक स्कूल में कक्षा तीन की छात्रा है। जब वह घर वापस आए तो देखा कि बच्ची घर के कोने में डरी-सहमी बैठी हुई थी। (BNE)

Uttar Pradesh

निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का ध्यान रखे अभियंता: डीजी जेल

जेलों की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करें अधिकारी नवनियुक्त डीजी जेल ने किए बरेली जनपद की सभी जेलों का निरीक्षण लखनऊ। प्रदेश के नवनियुक्त महानिदेशक कारागार पीवी रामशास्त्री ने शनिवार को बरेली जनपद की समस्त जेलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को जेलों को व्यवस्थाओं को सुद्रण करने के निर्देश दिए। निर्माणाधीन जिला जेल […]

Read More
Uttar Pradesh

सशस्त्र प्रहरी बल ने 17 वे स्थापना दिवस को बड़ी धूमधाम से मनाया

भैरहवा – सशस्त्र प्रहरी बल, नेपाल नं. 5 बिंध्यवासिनी वाहिनी मुख्यालय, रूपनदेही, सशस्त्र प्रहरी बल के उप महानिरीक्षक (डीआईजी) अभिकुमार खत्री ने कहा कि नागरिकों को साथ लेकर प्रदर्शन में सुधार किया जाएगा। उन्होंने सशस्त्र बलों की हर गतिविधि में आम लोगों का समर्थन और सहयोग की अपील किया है । सशस्त्र प्रहरी बल, नेपाल […]

Read More
Politics Uttar Pradesh

व्यापार मंडल ने मतदाता जागरूकता अभियान चलाया।

पहले मतदान फिर जलपान का नारा बुलंद – “जिसकी उंगली पर स्याही, वही देश का सच्चा सिपाही “ –विजय श्रीवास्तव — लखनऊ। रविवार को उतरेठिया व्यापार मंडल संबंध अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की तरफ से “मतदाता जागरूकता अभियान चलाया, उक्त कार्यक्रम के तहत गाजा बाजा बैनर के साथ एक पद यात्रा उतरेठिया बाजार पीजीआई […]

Read More