निवेश का नया अध्याय

डॉ दिलीप अग्निहोत्री

ग्राउंड बेकिंग सेरेमनी फोर के दूसरे दिन मंगलवार को FDI कान्क्लेव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं केंद्रीय मंत्री इस गोयल शामिल हुए। इस कॉन्क्लेव में भारत के साथ ही दुनिया के कई अन्य देशों के उद्योगपति शामिल हुए। उद्योगपतियों ने उत्तर प्रदेश में बने निवेश करने के माहौल की सराहना की. योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश बीमारू राज्य की श्रेणी से निकलकर देश की एक अनलिमिटेड पोटेंशियल स्टेट के रूप में स्थापित किया है। उत्तर प्रदेश ने अपने इमेज को बदला है। आज उत्तर प्रदेश नए भारत का नया उत्तर प्रदेश है। विकसित भारत का विकसित उत्तर प्रदेश है। सुरक्षा के साथ-साथ कानून व्यवस्था सुदृढ़ हुई है। आज यूपी देश की दूसरी अर्थव्यवस्था बन गया है।

उत्तर प्रदेश में डेढ़ दशक के दौरान जो एफडीआई आया, वह हमारी सरकार में महज चार साल में ही आया। पीयूष गोयल ने कहा कि निवेशक तभी आता है जब उसका नेतृत्व पर भरोसा हो। निवेशक आता है तो उसका आत्मविश्वास बढ़ता है और प्रदेशवासियों का भी आत्मविश्वास बढ़ता है कि उनका भविष्य इससे संवरेगा। अब उत्तर प्रदेश रुकने वाला नहीं है। आज जिस प्रकार से भारत की और उत्तर प्रदेश की विश्व भर में प्रसिद्धि हो रही है, आज दुनिया भारत की ओर देख रहा है। भारत की अर्थव्यवस्था को आगे ले जाने में उत्तर प्रदेश अहम भूमिका निभा रहा है। पिछली सरकार के समय कानून व्यवस्था ध्वस्त की। राज्य की अर्थव्यवस्था कमजोर थी। निवेशक यूपी में आना नहीं चाहते थे। किसानों की हालत बहुत कमजोर हो गयी थी।

यहां से लोग पलायन कर रहे थे। ऐसे में 2014 में नरेंद्र मोदी ने देश की और योगी आदित्यनाथ ने यूपी की कमान संभाली तो देश और प्रदेश का कायाकल्प हुआ। आज यूपी में एक्सप्रेसवे, एयरपोर्ट से लेकर तमाम सुविधाएं बढ़ी हैं। प्रदेश को इंफ्रास्ट्रक्चर डेवेलपमेंट, सुशासन, सरकारी व्यवस्था को पारदर्शी करना, लोगों की देखभाल करना, भेदभाव समाप्त करना हो, सामाजिक न्याय पहुंचाने के लिए कार्य करना हो या अन्य सुविधाएं रही हों, योगी आदित्यनाथ सरकार ने बेहतरीन कार किया है। योगी सरकार ने ऐसे ही जो तमाम बड़े कदम उठाए हैं उसी वजह से दुनिया भर के निवेशक आज उत्तर प्रदेश में अपना उद्योग स्थापित कर रहे हैं। प्रदेश के कोने-कोने के जिलों में उद्योग स्थापित हो रहा है। प्रदेश का कोई भी हिस्सा उद्योग से वंचित नहीं है।

Raj Dharm UP

चार जून की प्रतीक्षा, माफिया की उसके बाद नहीं होगी रक्षा

सीएम योगी का बड़ा ऐलान, कहा- चार जून के बाद माफिया मुक्त राज्य घोषित होगा उत्तर प्रदेश अब मटियामेट करने की कसम खा ली है यूपी के सीएम ने, जो कहते हैं वो कर दिखाते हैं योगी ए. अहमद सौदागर लखनऊ। योगी आदित्यनाथ पर विपक्षी दल लगातार आरोप लगाते रहे कि उन्होंने अपने सजातीय अपराधियों […]

Read More
Raj Dharm UP

बड़ी घटना से पसरी सनसनी: पिता ने मां पत्नी सहित पांच लोगों को उतारा मौत के घाट

घटना को अंजाम देने के बाद खुद को गोली मारकर दी जान सीतापुर जिले के मथुरा थाना क्षेत्र के पाल्हापुर गांव में हुई यह घटना ए. अहमद सौदागर लखनऊ। सूबे में अपनों के हाथों अपनों का खून करने का सिलसिला थम नहीं रहा है। राजधानी लखनऊ, देवरिया और बाराबंकी जिले में हुई कई घटनाओं को […]

Read More
Raj Dharm UP

दावे फेल जारी है हैवानियत: तमाम कोशिशों के बावजूद थम नहीं रहीं दुष्कर्म की घटनाएं

हिफाजत बनी चुनौती: राजधानी लखनऊ नाबालिग को बंधक बनाकर गैंगरेप पीड़ित परिवार की तहरीर पर नामजद रिपोर्ट दर्ज ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी में महिलाओं व लड़कियों की हिफाजत चुनौती बनती जा रही है। बीते दिनों हुई कई घटनाओं के मामले शांत भी नहीं पड़े कि राजधानी लखनऊ के ठाकुरगंज क्षेत्र में एक नाबालिग बच्ची […]

Read More