राजनीतिक परिदृश्य बदलेगी राहुल की भारत जोड़ो यात्रा : खड़गे

हैदराबाद। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार को कहा कि पार्टी नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा एक मौन क्रांति ला रही है। जो राजनीतिक परिदृश्य को बदल देगी। यहां गांधी की पदयात्रा में शामिल हुए खड़गे ने ट्वीट कर कहा, कि उन्होंने (खड़गे) हैदराबाद के बोवेनपल्ली में भारत यात्रियों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि  वह भी राहुल गांधी के साथ 3500 किलो मीटर पैदल चल रहे हैं और हमारी पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।

इस बीच, भारत जोड़ो यात्रा आज सुबह यहां बोवेनपल्ली से फिर से शुरू हुई और इसके 27.8 किलोमीटर की दूरी तय करने की उम्मीद है। नुक्कड़ सभा को संबोधित करने के बाद गांधी आज रात शहर के बाहरी इलाके मुथंगी में रुकेंगे। तेलंगाना में भारत जोड़ो यात्रा का आज आठवां दिन है। यात्रा आज सुबह करीब 6.30 बजे शुरू हुयी और इसमें कांग्रेस प्रमुख खड़गे, पार्टी महासचिव के.सी. वेणुगोपाल, तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष ए रेवंत रेड्डी, नलगोंडा के सांसद एन उत्तम कुमार रेड्डी और पार्टी के कई नेताओं के साथ वायनाड के सांसद गांधी के साथ शामिल हुए। (वार्ता)

 

National

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में फिलिस्तीनी लोगों के लिए दो-राज्य समाधान का समर्थन दोहराया

नई दिल्ली। भारत ने गुरुवार को इजरायल और फिलिस्तीन के संघर्ष को खत्म करने को लेकर दो-राज्य समाधान के अपने समर्थन को दोहराया। भारत ने संयुक्त राष्ट्र में टू-स्टेट सॉल्यूशन की नई दिल्ली की प्रतिबद्धता पर जोर दिया, जिसमें फिलिस्तीनी लोगों के लिए इजरायल की सुरक्षा आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सुरक्षित सीमाओं के […]

Read More
National Politics

देश के अंदर नक्सलवाद और आतंकवाद का कारण बनीं कांग्रेस की नीतियांः सीएम योगी

अपने सरकारी आवास पर मीडिया से मुखातिब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले- कांग्रेस दिशाहीन थी, अब नेतृत्व विहीन भी हो गई है कांग्रेस के नेता भारत की सभ्यता, संस्कृति को अपमानित करने का करते हैं प्रयासः सीएम महाराष्ट्र दौरे पर जाने से पहले सीएम ने कहा, वहां की राष्ट्रवादी जनता मोदी जी को तीसरा कार्यकाल देने […]

Read More
National

DPI के जरिये लोगों को सशक्त कर रहा भारत बना दुनिया के लिए प्रेरणास्त्रोत

नई दिल्ली। भारत डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर (डीपीआई) पर न केवल अपने नागरिकों को सशक्त कर रहा है, बल्कि वह दुनिया भर के अन्य देशों के लिए भी प्रेरणा का एक स्त्रोत बनकर उभरा है। इसकी झलक पिछले हफ्ते देखने को मिली, जब भारत ने डीपीआई पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी की। यह पहला मौका था, […]

Read More