दिल्ली से बेंगलुरु जा रहे इंडिगो विमान में लगी आग, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग, 184 यात्रियों की बची जान

दिल्ली एयरपोर्ट पर शुक्रवार रात बेंगलुरु जा रहे इंडिगो की फ्लाइट में आग लग गई। पायलट और यात्रियों की सूझबूझ की वजह से बड़ा हादसा होने से बच गया। रात करीब 9:45 पर जब दिल्ली एयरपोर्ट से इंडिगो विमान ने बेंगलुरु जाने के लिए उड़ान भरी उसी दौरान इंजन में अचानक आग लग गई। एयरपोर्ट से टेक ऑफ करते ही यात्रियों को विमान के इंजन में आग की चिंगारी निकलते दिखाई दी। आनन-फानन में पायलट ने फ्लाइट की एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई, जिसके बाद सभी यात्रियों को बाहर निकाला गया। इस कारण से दिल्ली एयरपोर्ट पर आपातकाल स्थिति घोषित कर दी गई। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली से बेंगलुरु जाने वाली फ्लाइट ए320 की एयरपोर्ट पर पार्किंग स्थल पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। विमान में सवार 180 लोगों को सुरक्षित उतार लिया गया। इस घटना का विमान में सवार एक महिला यात्री ने वीडियो भी ट्विटर पर शेयर किया है। जिसमें उड़ान भरने की तैयारी कर रहे विमान के एक इंजन से चिंगारी उड़ती दिखाई दे रही है।

हादसे के बाद इंडिगो ने एक बयान में कहा कि दिल्ली से बेंगलुरु के लिए उड़ान भरने वाले विमान को उड़ान से पूर्व एक इंजन में चिंगारी का अनुभव हुआ। इंडिगो की ओर से कहा गया कि उड़ान को रोक दिया गया। घटना के बाद सभी यात्रियों को एक वैकल्पिक विमान में बिठाया गया। विमान में 177 यात्री और चालक दल के सात सदस्य सवार थे। उन्होंने बताया कि बाद में यात्रियों को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। इंडिगो ने बताया कि घटना के 2 घंटे 46 मिनट के बाद दूसरी उड़ान रवाना हो सकी। नागरिक विमानन निदेशालय ने कहा है कि घटना के कारणों की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। विमान को निरीक्षण के लिए ग्राउंड किया गया है। डीजीसीए ने बताया कि उसे विमान के दूसरे इंजन के फेल होने की सूचना मिली थी। इस पर चेतावनी जारी की गई। विमान में जोर के धमाके की आवाज सुनी गई थी और अग्निशमन यंत्र से आग पर काबू पाया गया।

International National

सार्क महासचिव का भारत दौरा: सदस्य देश की पहली आधिकारिक यात्रा

नई दिल्ली। दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (सार्क) के महासचिव मोहम्मद गुलाम सरवर का बुधवार को पांच दिवसीय भारत दौरा संपन्न हुआ। इस दौरान उन्होंने विदेश राज्य मंत्री राजकुमार रंजन सिंह, विदेश सचिव विनय क्वात्रा और विदेश मंत्रालय में सचिव (पूर्व) जयदीप मजूमदार के साथ क्षेत्रीय सहयोग के विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। विदेश […]

Read More
National

अफ्रीका पर भारत-अमेरिका वार्ता, महाद्वीप के विकास पर मंथन

नई दिल्ली। अफ्रीका पर भारत-अमेरिका वार्ता का दूसरा दौर बुधवार को वाशिंगटन डीसी में संपन्न हुआ। दो दिवसीय वार्ता विशेष रूप से भारत की जी20 की अध्यक्षता के दौरान अफ्रीकी संघ को जी20 के स्थायी सदस्य के रूप में शामिल करने के बाद भारत-अमेरिका के बीच इस तरह की पहली भागीदारी के रूप में एक […]

Read More
National

जुलाई में होगा ‘भारत को जानो कार्यक्रम’ 31 मई तक होंगे आवेदन

  नई दिल्ली। भारत को जानो कार्यक्रम (नो इंडिया प्रोग्राम) का 75वां संस्करण 7 से 27 जुलाई 2024 के बीच निर्धारित किया गया है, जिसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 मई है। नो इंडिया प्रोग्राम (KIP) भारतीय प्रवासी युवाओं के लिए विदेश मंत्रालय की एक पहल है। विदेश मंत्रालय के अनुसार, केआईपी का प्राथमिक […]

Read More