समरसता और संगठन का संदेश

डॉ. दिलीप अग्निहोत्री

भारतीय संस्कृति में प्रत्येक पर्वों का विशिष्ट सन्देश व सामाजिक पृष्ठिभूमि को महत्व दिया गया। इसके अनुरूप लायंस अनिंद ने गोवर्धन पूजा भंडारा आयोजित किया.इसमें दो हजार लोगों को अन्नकूट भोजन कराया गया। यह समरसता और संगठन का पर्व है.प्रभु श्री कृष्ण परमात्मा है। गोपियां,ग्वाल व अन्य लोग परमात्मा के अंश है। प्रभु श्री कृष्ण लीला करते है। जन सामान्य इस पर उत्सव मनाता है। गोवर्धन पूजा में अहंकार के नाश का सन्देश है। इसी के साथ कृषि,जलवायु,गोवंश, पर्यावरण,प्रकृति आदि के संरक्षण का भी सन्देश है। यह समाज की शक्ति को भी रेखांकित करता है। श्री कृष्ण अकेले ही इंद्र को परास्त कर सकते है।

लेकिन उन्होंने यह कार्य समाज के सहयोग से किया। प्रभु श्री राम अकेले ही लंका विजय कर सकते थे। लेकिन उन्होंने भी समाज के सहयोग से यह कार्य किया। भारतीय पर्वों में भी सामाजिक चेतना संगठन और सौहार्द का विचार समाहित है। भारतीय मान्यता में आस्तिकता,अवतार, कर्मफल में विश्वास रखने की बात कही गई। वस्तुतःभारतीय समाज उत्सवधर्मी है। इस अवसर पर लायंस के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर बी एन चौधरी,वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर मुकेश जैन,राकेश अग्रवाल,वाइस डिस्ट्रिक्ट  गवर्नर ऐ के सिंह,पार्षद राम कृष्ण यादव,नरेश चंद्र,योगेश गोयल योगेश दीक्षित,राम कुमार आजाद,के सी वर्मा,आर आर गंगवार,नगीना प्रसाद,बी एल तिवारी राजीव पंडित हेमंत सिंह, अभिषेक शुक्ला,मुकेश गुप्ता प्रिया गुप्ता,पंकज शुक्ला,नितिन यादव सोहन प्रताप,राजेश श्रीवास्तव,सौरभ तिवारी,आदित्य अजय सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

Raj Dharm UP

दावे फेल जारी है हैवानियत: तमाम कोशिशों के बावजूद थम नहीं रहीं दुष्कर्म की घटनाएं

हिफाजत बनी चुनौती: राजधानी लखनऊ नाबालिग को बंधक बनाकर गैंगरेप पीड़ित परिवार की तहरीर पर नामजद रिपोर्ट दर्ज ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी में महिलाओं व लड़कियों की हिफाजत चुनौती बनती जा रही है। बीते दिनों हुई कई घटनाओं के मामले शांत भी नहीं पड़े कि राजधानी लखनऊ के ठाकुरगंज क्षेत्र में एक नाबालिग बच्ची […]

Read More
Central UP Raj Dharm UP

मंत्री हलकान, प्रशासन परेशान, दो माह में आधा दर्जन बंदियों ने की जेल में आत्महत्या

जेलों में बंदियों की आत्महत्याओं पर एक्शन में जेलमंत्री! प्रमुख सचिव और डीजी जेल को घटनाएं रोकने के दिए निर्देश दो माह में आधा दर्जन बंदियों ने की जेल में आत्महत्या राकेश यादव लखनऊ। प्रदेश की जेलों में बंदियों के आत्महत्याओं की घटना को जेलमंत्री ने गंभीरता से लिया है। जेलमंत्री ने विभाग के आला […]

Read More
Raj Dharm UP

बैंकॉक से DEPORT स्क्रैप माफिया खेलने लगा खेल, अब इस कदम से मचा हड़कंप

खबर मिलते ही जेल प्रशासन में मचा हड़कंप, हाई सुरक्षा बैरक में रखा गया काना  रवि काना और काजल को पुलिस रिमांड पर लेकर करेगी पूछताछ रवि – सुंदर भाटी गिरोह के बीच चल दुश्मनी की बात आई सामने, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस  ए अहमद सौदागर लखनऊ । सूबे की जेलों में हाई सुरक्षा […]

Read More