मक्का सुखा रहे किसान की गोली मारकर हत्या, एक गिरफ्तार

कन्नौज। जिले में सड़क पर मक्का सुखा रहे किसान की रंजिश में दो युवकों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इससे परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव बलनापुर निवासी किसान चंद्र किशोर कटियार (50) बुधवार रात करीब 10 बजे गांव के बाहर सड़क पर मक्का सुखा रहे थे।

इस दौरान बाइक सवार युवकों ने चंद्र किशोर को गोली मार दी। गंभीर हालत में परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां हालत नाजुक देखकर कानपुर रेफर कर दिया। रात करीब एक बजे उपचार के दौरान चंद्र किशोर ने दम तोड़ दिया। मृतक के पुत्र रितेश ने बताया कि दो दिन पूर्व पड़ोसी गांव के दो युवकों से पिता का विवाद हुआ था। इसी रंजिश में युवकों ने गोली मारकर पिता की हत्या कर दी। SP कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जल्द रिपोर्ट दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया जाएगा। (BNE)

 

Politics Uttar Pradesh

व्यापार मंडल ने मतदाता जागरूकता अभियान चलाया।

पहले मतदान फिर जलपान का नारा बुलंद – “जिसकी उंगली पर स्याही, वही देश का सच्चा सिपाही “ –विजय श्रीवास्तव — लखनऊ। रविवार को उतरेठिया व्यापार मंडल संबंध अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की तरफ से “मतदाता जागरूकता अभियान चलाया, उक्त कार्यक्रम के तहत गाजा बाजा बैनर के साथ एक पद यात्रा उतरेठिया बाजार पीजीआई […]

Read More
Uttar Pradesh

बागपत जेल प्रशासन ने आईजी जेल को किया गुमराह!

राशन कटौती का 10 कुंतल गेंहू कर दिया जेल के बाहर आईजी जेल के निरीक्षण से पूर्व जेल अधिकारियों का कारनामा लखनऊ। कारागार विभाग के अधिकारियो के लिए मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति का कोई मायने नहीं रह गया। जेल विभाग के अधिकारी विभाग के मुखिया के आंख में ही धूल झोंक रहे है। कैदियों […]

Read More
Uttar Pradesh

प्रमुख सचिव के निर्देशों को दोहराने के लिए जेलमंत्री ने बुलाई बैठक!

पश्चिम की डेढ़ दर्जन जेलों से राजधानी बुलाए गए अधीक्षक प्रदेश की जेलों में युवा बंदियों की आत्महत्याओं का मामला लखनऊ। जेलों में युवा बंदियों के आत्महत्याओं की घटनाओ से जेल महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। हटनाओ को जेलमंत्री ने शनिवार को कारागार मुख्यालय में एक बैठक की। इस बैठक में जिन जनपदों में […]

Read More