विश्वप्रसिद्ध बाबाधाम देवघर में पुजारी के पुत्र की गोली मारकर हत्या, एक अन्य घायल,

नया लुक ब्यूरो


रांची/देवघर । बुधवार देर शाम देवघर के नगर थाना क्षेत्र के शिक्षा सभा चौक पर अज्ञात अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं गोलीबारी में एक युवक घायल भी हो गया। मृतक की पहचान मनीष कुमार झा के रूप में हुई है। वह देवघर के शिक्षा सभा चौक पर ही एक यात्री निवास में अपने पिता अरविंद झा के साथ रहता था। अरविंद झा बाबा मंदिर में पूजा-पाठ कराते हैं। वहीं घायल का नाम शोभित आनंद है। उसके पिता का नाम दिनेश आनंद है। वह बाबा मंदिर के सिंह दरवाजा के नजदीक का रहनेवाला है। गोली की आवाज सुनकर स्‍थानीय लोग दौड़कर पहुंचे तो देखा मनीष खून से लथपथ पड़ा है। तुरंत उसके परिजनों को इसकी सूचना दी गई।

 

मोमो खाने गया था मनीष, अपराधियों ने मार दी गोली

मृतक के पिता अरविंद झा बांका के अमरपुर के रहने वाले हैं और वर्षों से शिक्षा सभा चौक के नजदीक यात्री निवास में रहकर मंदिर में पूजा-पाठ कराते हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार शाम को वह घर से चौक पर मोमो खाने के लिए गया और कुछ देर बाद आसपास के लोगों ने बताया कि उसे गोली मारी गई है। अरविंद झा ने बताया कि बेटा पढ़ाई कर रहा था। वहीं घायल शोभित आनंद अपने पिता के साथ शिक्षा सभा चौक पर एक दुकान में सामान खरीद रहा था। तभी उसे गोली मारी गई। शोभित ने बताया कि वह अपने पिता के साथ खरीदारी कर रहा था, तभी अचानक कुछ युवक आए और गाली-गलौज करते हुए गोली चला दी। गोली उसके कमर और जांघ में लगी है। परिजनों के द्वारा उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर है।

 एक गोली घायल शोभि‍त के कमर में फंसी 

बताया जा रहा है कि एक गोली घायल शोभित के कमर में फंसी है। डॉक्‍टर गोली को निकालने के प्रयास में जुट हैं। वहीं मृतक मनीष को अपराधियों ने सटाकर कनपट्टी में गोली मारी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। SDPO पवन कुमार भी सदर अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही अपराधी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे। बता दें कि शिक्षा सभा चौक शहर के हृदय स्थली कहे जाने वाले टावर चौक को सीधे रास्ते से जोड़ती है। यह चौक शहर का सबसे मुख्य बाजार का रोड है और ऐसे में इस प्रकार की घटना से लोग दहशत में हैं।

 

Jharkhand

खेत में 11 हज़ार वोल्ट की चपेट में आकर जंगली हाथी की मौत, जंगल में दफनाया गया,

नया लुक ब्यूरो, रांची/हजारीबाग: झारखण्ड के हजारीबाग जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत चुटियारो पंचायत के सरोनी कला गांव में करंट लगने से एक हाथी की दर्दनाक मौत हो गई। किसान पटवन करने के लिए बिजली का तार अपने खेत में ले गये थे। उसी तार की संपर्क में आने से हाथी की मौत हुई।हाथी झुंड […]

Read More
Jharkhand

मंत्री जी हाज़िर हों! ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम को ED ने भेजा समन

14 मई को अपने दफ़्तर बुलाया, घरेलू नौकर के घर से मिली थी करोड़ों की नगदी दो लाख रुपये तो दफ्तर से दराज से भी हुए थे बरामद, अब क्या होगा अंजाम नया लुक ब्यूरो रांची। झारखण्ड के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम को ED ने समन जारी किया है। ED ने उन्हें 14 मई […]

Read More
homeslider Jharkhand

लोकसभा चुनाव 2024 : झारखंड में 14 सीटों के लिए चार चरणों में होंगे चुनाव,

कल जिनके खिलाफ लड़े थे आज उनके लिए मांग रहे वोट नया लुक ब्यूरो रांची। झारखंड की 14 लोकसभा सीटों के लिए चार चरण में चुनाव होंगे। दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने इसकी घोषणा कर दी है। गांडेय में उपचुनाव की भी घोषणा कर दी गई है। इस घोषणा के साथ ही […]

Read More