गर्भनिरोधक गोलियों के ज्यादा सेवन से महिला की मौत, आप खाती हैं तो ध्यान रखें ये बातें

रतलाम। बिना चिकित्सकीय सलाह दवाओं का सेवन और निर्धारित से अधिक मात्रा जान ले सकती है। पिपलौदा इलाके में एक महिला को गर्भ निरोधक गोलियों के अत्यधिक सेवन के चलते जान गंवानी पड़ी। गंभीर स्थिति में उसे पहले MCH और बाद में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। महिला के दो लड़के और दो लड़कियां हैं। औद्योगिक क्षेत्र पुलिस के ASI SK  शिंदे ने बताया, महिला पिपलौदा थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी है। पति और पत्नी गुजरात में मजदूरी करने के लिए गए हुए थे।

करवा चौथ के लिए दोनों अपने गांव आए थे। सोमवार सुबह पत्नी की तबीयत अचानक खराब हुई तो वह उसे लेकर जावरा के सिविल अस्पताल पहुंचा। यहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। MCH  में भी तबीयत में सुधार नहीं होने से उसे दोपहर मेडिकल कॉलेज भेज दिया। यहां डॉक्टरों ने परीक्षण किया। इस दौरान पता चला कि उसने गर्भनिरोधक गोलियां ज्यादा खा ली है। रात में उसकी मौत हो गई। सुबह जिला अस्पताल में उसका पोस्टमार्टम कराया गया। (BNE)

 

Health

व्रत करने के होते हैं क्या फायदे, सुनकर रह जाएंगे हैरान 

कुछ लोग ये सोचकर व्रत रखते हैं कि इसी बहाने उनका वजन कम हो जाएगा लेकिन कम ही लोगों को पता होगा कि व्रत करना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। आमतौर पर व्रत रखने का संबंध भगवान के प्रति श्रद्धा और भक्ति से जोड़ा जाता है। इनका सिर्फ धार्मिक महत्त्व ही नहीं है बल्कि […]

Read More
Health Life Style

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: सफल बनाने में जुटे भारतीय उच्चायोग, विदेशों में आयोजित हो रहे ‘योगा प्री-इवेंट’

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2024 में अभी 50 दिनों से अधिक समय बचा है, मगर इस मेगा इवेंट से पहले विदेशों में स्थित भारत के विभिन्न दूतावासों की ओर से ‘योगा प्री-इवेंट’ शुरू कर दिए गए हैं। इस वर्ष दुनिया भर के देश 10वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाएंगे। इसे सफल बनाने के लिए अमेरिका, […]

Read More
Health

हीमोफीलिया एक जन्मजात आनुवंशिक बीमारी-प्रो.मनोज कुमार

विशेष संवाददाता वाराणसी। हीमोफीलिया एक जन्मजात आनुवंशिक बीमारी है। जो मूलतः लड़कों में पाया जाने वाली लाइलाज बीमारी है। जनपद के हीमोफीलिया सेन्टर में लगभग 12 सौ मरीज़ पंजीकृत हैं। जिनका ईलाज काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के हीमेटोलाजी विभाग द्वारा किया जाता है। उक्त बातें विश्व हीमोफीलिया दिवस पर  हीमेटोलाजिस्ट प्रो.डॉ मनोज कुमार श्रीवास्तव ने पहड़िया […]

Read More