ड्रग के धंधे में गिरफ्तार मॉडल का खुलासा: महीने में 50 लाख का ब्राउन शुगर बिकता है रांची में,

  • मुस्लिम समुदाय में खपत ज्यादा,

नया लुक ब्यूरो


रांची । राजधानी राँची के सुखदेव नगर थाना पुलिस ने 11 अक्टूबर को 36 ग्राम ब्राउन शुगर और नक़द 2.90 लाख रुपए के साथ मॉडल ज्योति शर्मा और उसकी माँ सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया था। जेल भेजे जाने से पहले मॉडल रह चुकी ज्योति शर्मा ने रांची में ड्रग स्मगलिंग का खुलासा पुलिस के समक्ष किया है। उसने बताया कि सासाराम से बस वाले ब्राउन शुगर लाते है और कांटाटोली बस स्टैंड में उसकी डिलीवरी बेचने वालों को की जाती है।

राँची में इन दिनों डोरंडा, पुंदाग, लोअर बाजार, अरगोड़ा और सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के कई इलाकों में सबसे अधिक ब्राउन शुगर की बिक्री हो रही है। 25 ग्राम ब्राउन शुगर की बिक्री पेडलर तीन लाख रुपए में करते है। राँची में हर महीने न्यूनतम 50 लाख रुपए का ब्राउन शुगर खपाया जा रहा है। राँची में मुस्लिम समुदाय के युवकों में इसकी खपत सबसे अधिक हो रही है, क्योंकि वे शराब नहीं पीते। पेडलरों को नशे का सामान लाने के लिए बिहार जाना भी नहीं पड़ता। ज्योति ने पुलिस को यह भी बताया कि बिहार के सासाराम से राँची चरस और ब्राउन शुगर लाया जा रहा है। इसके लिए पेडलर को ज्यादा जोखिम भी नहीं उठाना पड़ता। बस वाले सेट है। वे सासाराम से ब्राउन शुगर बड़े एजेंट से लेते है और राँची में लाकर उसकी सप्लाई कर देते है।

चूंकि ब्राउन शुगर की पुड़िया काफी छोटी होती है इसलिए उसपर किसी की नजर भी नहीं पड़ती और पुलिस की कार्रवाई से भी बच निकलते हैं। इसलिए ना लाने वाले पकड़े जाते है और ना ही खरीदने वाले पेडलर पुलिस की गिरफ्त में आ पाते है। ज्योति शर्मा ने पुलिस को यह भी बताया है कि राँची में जितने भी ब्राउन शुगर बेचने वाले है वे यहां किराए के मकान में रहते हैं। इस धंधे में कमाई बहुत ज्यादा है।

 

Jharkhand

खेत में 11 हज़ार वोल्ट की चपेट में आकर जंगली हाथी की मौत, जंगल में दफनाया गया,

नया लुक ब्यूरो, रांची/हजारीबाग: झारखण्ड के हजारीबाग जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत चुटियारो पंचायत के सरोनी कला गांव में करंट लगने से एक हाथी की दर्दनाक मौत हो गई। किसान पटवन करने के लिए बिजली का तार अपने खेत में ले गये थे। उसी तार की संपर्क में आने से हाथी की मौत हुई।हाथी झुंड […]

Read More
Jharkhand

मंत्री जी हाज़िर हों! ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम को ED ने भेजा समन

14 मई को अपने दफ़्तर बुलाया, घरेलू नौकर के घर से मिली थी करोड़ों की नगदी दो लाख रुपये तो दफ्तर से दराज से भी हुए थे बरामद, अब क्या होगा अंजाम नया लुक ब्यूरो रांची। झारखण्ड के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम को ED ने समन जारी किया है। ED ने उन्हें 14 मई […]

Read More
homeslider Jharkhand

लोकसभा चुनाव 2024 : झारखंड में 14 सीटों के लिए चार चरणों में होंगे चुनाव,

कल जिनके खिलाफ लड़े थे आज उनके लिए मांग रहे वोट नया लुक ब्यूरो रांची। झारखंड की 14 लोकसभा सीटों के लिए चार चरण में चुनाव होंगे। दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने इसकी घोषणा कर दी है। गांडेय में उपचुनाव की भी घोषणा कर दी गई है। इस घोषणा के साथ ही […]

Read More