राहुल ने BJP सरकारों पर साधा निशाना,बेल्लारी-चिकमंगलूर का जिक्र किया

बेल्लारी। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को कर्नाटक में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) सरकारों पर निशाना साधा और अपने संबोधन में राज्य के दो जगहों बेल्लारी एवं चिकमंगलूर का जिक्र किया जिनका गांधी परिवार तथा कांग्रेस से विशेष संबंध रहा है। राहुल गांधी ने पार्टी समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि बेल्लारी का अखिल भारतीय कांग्रेस समिति की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ विशेष संबंध है, जहां उन्होंने 1999 में अपना पहला लोकसभा चुनाव लड़ा था। यहां BJP की कद्दावर नेता सुषमा स्वराज ने कड़ी चुनौती दी और उन्हें हराने के लिए कड़ी मेहनत की। उन्होंने कहा कि इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है। कि एक महीने के भीतर स्वराज ने कन्नड़ भाषा सीख ली और इसी भाषा में जनसभाओं में संबोधित करती थीं लेकिन इसके बावजूद वह  सोनिया गांधी से 56,000 वोटों से हार गयी। कांग्रेस नेता ने कहा कि कर्नाटक में चिकमंगलुरु एक और जगह है जिसका गांधी परिवार से गहरा संबंध रहा है। वर्ष 1975 में इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को चुनावी कदाचार का दोषी मानते हुए निर्णय पारित किया, और उन्हें छह साल के लिए सार्वजनिक पद पर रहने से अयोग्य घोषित कर दिया। वर्ष 1977 के आम चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने सत्ता खो दी।

वहीं इंदिरा को भी रायबरेली की जनता से हारना पड़ा था। इन परिस्थितियों के बीच इंदिरा गांधी ने 1978 में चिकमगलूर से उपचुनाव लड़ने का फैसला किया जिसमें उनकी जीत हुई। कर्नाटक के तत्कालीन मुख्यमंत्री देवराज उर्स ने ‘एक शेरनी, सौ लंगूर-चिकमगलूर, चिकमगलूर’ का नारा दिया था। राहुल गांधी ने कहा,कि हमने इस यात्रा का नाम भारत जोड़ो रखा क्योंकि भारत में लोगों को लगा कि BJP और RSS  की नफरत एवं हिंसक विचारधारा देश को बांट रही है तथा देश को कमजोर कर रही है। उन्होंने कहा, कि आप देखिए, एक महीने से हम यात्रा में चल रहे हैं। अलग-अलग धर्म के लोग, अलग-अलग जाति के लोग, बुजुर्ग लोग, युवा, बच्चे, सब एक साथ मिलकर प्यार से चल रहे हैं।

यात्रा में आपको नफ़रत नहीं दिखाई देगी। यात्रा में आपको हिंसा नहीं मिलेगी। भीड़ में किसी को चोट लगती है, कोई गिर जाता है, एकदम सब लोग उसकी मदद करते हैं। सवाल नहीं पूछते, कौन से धर्म के हो, किस जाति के हो, महिला हो, पुरुष हो, बच्चे हो, बुजुर्ग हो, ये नहीं पूछा जाता, एकदम मदद मिलती है। ये विचारधारा सिर्फ यात्रा की विचारधारा नहीं है, ये विचारधारा, ये सोच कर्नाटक की सोच है और ये सिर्फ कर्नाटक की विचारधारा नहीं है, ये हिंदुस्तान की सोच है, हिंदुस्तान का इतिहास है। उन्होंने सवालिया लहजे में कहा,कि आज हिंदुस्तान में 45 साल से सबसे ज्यादा बेरोजगारी है। प्रधानमंत्री ने कहा था कि हर साल दो करोड़ युवाओं को रोजगार दूँगा। कहाँ गये दो करोड़ रोजगार? उल्टा, करोड़ों युवाओं को बेरोजगार कर दिया है। कर्नाटक में 2.5 लाख सरकारी पोस्ट खाली क्यों हैं? प्रधानमंत्री की पॉलिसियों ने नोटबंदी, GST  और उन्होंने कोविड के समय जो किया, उसके कारण देश में 12.5 करोड़ युवा बेरोजगार हो गये। उन्होंने कर्नाटक में सत्तारूढ़ BJP सरकार पर तंज कसते हुए कहा,कि अगर आपको पुलिस का सब-इंस्पेक्टर बनना है, तो आप 80 लाख रुपए देकर बन सकते हो। पैसा है तो कर्नाटक में आप सरकारी नौकरी खरीद सकते हो। पैसा नहीं है, तो जिंदगी भर बेरोजगार रहो। को-ऑपरेटिव बैंक्स में घोटाला, सहायक प्राध्यापकों की नौकरियों के लिए घोटाला , इसीलिए कर्नाटक की सरकार को 40 प्रतिशत की सरकार का नाम दिया गया है। जो भी करवाना है, 40 प्रतिशत कमीशन देकर करवाया जा सकता है। (वार्ता)

National

जुलाई में होगा ‘भारत को जानो कार्यक्रम’ 31 मई तक होंगे आवेदन

  नई दिल्ली। भारत को जानो कार्यक्रम (नो इंडिया प्रोग्राम) का 75वां संस्करण 7 से 27 जुलाई 2024 के बीच निर्धारित किया गया है, जिसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 मई है। नो इंडिया प्रोग्राम (KIP) भारतीय प्रवासी युवाओं के लिए विदेश मंत्रालय की एक पहल है। विदेश मंत्रालय के अनुसार, केआईपी का प्राथमिक […]

Read More
National

Big News for AAP: केजरीवाल को कोर्ट से मिली राहत, अब क्या होगा आगे? पढ़ें

लोकसभा चुनाव_2024 के बीच दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत शाश्वत तिवारी दिल्ली शराब घोटाला मामले में जेल में बंद अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिल गई है। सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल को 1 जून तक के लिए अंतरिम […]

Read More
National

सुप्रीम कोर्ट में कल फिर गूंजा, बड़ौदा डाइनामाइट केस !

के. विक्रम राव सुप्रीम कोर्ट में कल (8 मई 2024) न्यायमूर्ति संजीव खन्ना ने पचास वर्ष पुराने बड़ौदा डायनामाइट केस का उल्लेख किया। वे अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका पर विचार कर रहे थे। खंडपीठ के दूसरे जज थे न्यायमूर्ति दीपांकर दत्त। दिल्ली के मुख्यमंत्री के वकील का अनुरोध था कि लोकसभा चुनाव प्रचार हेतु […]

Read More