बांदीपोरा सोपोर मार्ग पर मिला आईईडी निक्रिय किया गया

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में बांदीपोरा-सोपोर मार्ग पर मिले शक्तिशाली विस्फोटक (आईईडी) को सुरक्षा बलों ने शनिवार सुबह निष्क्रिय कर दिया। सुरक्षा अधिकारी ने यहां बताया कि बांदीपोरा जिले के अष्टांगू इलाके में सुरक्षा बलों की एक संयुक्त दल को तड़के राजमार्ग पर सफाई के दौरान संदिग्ध शक्तिशाली विस्फोटक (आईईडी) मिला।

उन्होंने कहा कि बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया और आईईडी को नियंत्रित तरीके से निष्क्रिय कर दिया गया। उन्होंने बताया कि संदिग्ध आईईडी का पता चलने के बाद राजमार्ग पर रोके गये यातायात को बहाल कर दिया है। (वार्ता)

International National

सार्क महासचिव का भारत दौरा: सदस्य देश की पहली आधिकारिक यात्रा

नई दिल्ली। दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (सार्क) के महासचिव मोहम्मद गुलाम सरवर का बुधवार को पांच दिवसीय भारत दौरा संपन्न हुआ। इस दौरान उन्होंने विदेश राज्य मंत्री राजकुमार रंजन सिंह, विदेश सचिव विनय क्वात्रा और विदेश मंत्रालय में सचिव (पूर्व) जयदीप मजूमदार के साथ क्षेत्रीय सहयोग के विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। विदेश […]

Read More
National

अफ्रीका पर भारत-अमेरिका वार्ता, महाद्वीप के विकास पर मंथन

नई दिल्ली। अफ्रीका पर भारत-अमेरिका वार्ता का दूसरा दौर बुधवार को वाशिंगटन डीसी में संपन्न हुआ। दो दिवसीय वार्ता विशेष रूप से भारत की जी20 की अध्यक्षता के दौरान अफ्रीकी संघ को जी20 के स्थायी सदस्य के रूप में शामिल करने के बाद भारत-अमेरिका के बीच इस तरह की पहली भागीदारी के रूप में एक […]

Read More
National

जुलाई में होगा ‘भारत को जानो कार्यक्रम’ 31 मई तक होंगे आवेदन

  नई दिल्ली। भारत को जानो कार्यक्रम (नो इंडिया प्रोग्राम) का 75वां संस्करण 7 से 27 जुलाई 2024 के बीच निर्धारित किया गया है, जिसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 मई है। नो इंडिया प्रोग्राम (KIP) भारतीय प्रवासी युवाओं के लिए विदेश मंत्रालय की एक पहल है। विदेश मंत्रालय के अनुसार, केआईपी का प्राथमिक […]

Read More