पेंड़ पौधों की काट छाँट व मानव जीवन का परिमार्जन

कर्नल आदि शंकर मिश्र
कर्नल आदि शंकर मिश्र

जब पेंड़ और पौधों की ज़रूरत के
अनुसार ही काट-छाँट की जाती है,
उनका वृद्धि, विकास होने लगता है,
यह उनकी जड़ें भी मजबूत करता है।

निर्जीव शाखायें काट दी जाती हैं,
तब उनकी हरियाली भी बढ़ती है
नई शाखायें पनपने भी लगती हैं,
और एक वृक्ष की शक्ल मिलती है।

मानव जीवन भी कुछ ऐसा ही होता है,
प्रौढ़ता आने के साथ बचपन जाता है,
सोच व समझ में बदलाव भी आता है,
और तब विचारों में परिमार्जन आता है।

कविता : मदद करना सामाजिक दायित्व

विचार और सोच को नये विचारों से
नई दिशा व नई अनुभूति मिलती है,
मानव जीवन दृढ़ता से आगे बढ़ता है,
धीरे धीरे मानव महामानव बनता है।

स्पष्ट विचार, स्पष्ट धारणा और
स्‍पष्ट निर्णय सफल और अच्छे
मनुष्य के सकारात्मक लक्षण हैं,
जीवन में बढ़ने के लिए सार्थक हैं।

सफलता के लिए सिर्फ सोच ही नहीं
बल्कि सार्थक कर्म भी जरूरी होते है,
रास्तों को देखते रहना पर्याप्त नहीं है,
रास्तों पर आगे बढ़ना जरूरी होता है।

ज्ञान हमें साहस, आत्मविश्वास देता है,
आदित्य चरित्र हमें सदा सम्मान देता है,
आशा व विश्वास किस पर करते हैं,
हम पर निर्भर है, ये अच्छे गुण होते हैं।

 

Litreture

लघु-कथाकार नोबेल विजेताः एलिस का चला जाना !

के. विक्रम राव साहित्य के प्रतिष्ठित नोबेल पुरस्कार की विजेता एलिस मुनरो का कल (15 मई 2024) कनाडाई नगर ओंतारियों में निधन हो गया। वे 92 वर्ष की थीं। मतिभ्रम से पीड़ित थीं। लघु-कथा लेखिका के रूप में मशहूर एलिस की समता भारतीय लघुकथाकार मुल्कराज आनंद और आरके नारायण से की जाती है। रूसी कथाकार […]

Read More
Litreture

नार्वे के भारतीय लेखक के दो लघु कथाओं की समीक्षा

समीक्षक: डॉ ऋषि कुमार मणि त्रिपाठी प्रेम प्रस्ताव(लघुकथा) कथाकार-सुरेश चंद्र शुक्ल’ शरद आलोक’ समीक्षक- डॉ ऋषि कमार मणि त्रिपाठी लेखक ने ओस्लो के एक चर्च मे मारिया के पति के अंतिम संस्कार के एक दृश्य का वर्णन किया है। किस प्रकार लोग शामिल हुए,फूलों के गुलदस्तों मे संदेश और श्रद्धांजलि देने वालो के नाम लिखे […]

Read More
Litreture

चार लघु कथाओं की समीक्षा

समीक्षक: डॉ ऋषिकुमार मणि त्रिपाठी लेखक सुरेश शुक्ल ‘शरद आलोक’ लघु कथा एक झलक लेखक सुरेश शुक्ल ‘शरद आलोक’ साग्न स्टूडेंट टाउन से मशहूर क्लब सेवेन शहर ओस्लो के मध्य रात ग्यारह बजे आगए। डिस्कोथेक के जीवंन्त संगीत आर्केस्ट्रा सभी नि:शुल्क प्रवेश  मदिरा पीकर अनजान लड़कियो के बांहो मे बाहें डाले रात भर नाचते। मै […]

Read More